Akshaya Tritiya 2022: अक्षय धन और पुण्य पाने के लिए अक्षय तृतीया के दिन करें इन चीजों का दान

Akshaya Tritiya 2022: ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन दान करने से घर परिवार में खुशहाली आती है और अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है. साथ ही पूरे जीवन धन-धान्य की कमी नहीं होती.

Akshaya Tritiya 2022: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के दिन को बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन मांगलिक कार्यों के अलावा देवी लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने का विधान है. साथ ही इस शुभ दिन पर दान देने का भी विशेष महत्व बताया गया है. ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन दान देने से घर परिवार में अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है. ऐसे में जान लें कि इस दिन किन वस्तुओं का दान करना शुभ होता है.

अक्षय तृतीय के दिन करें इन चीजों का दान

गौ दान: अक्षय तृतीया पर गौदान अक्षय पुण्य देने वाला माना गया है. मान्यता है कि गौमाता में देवताओं का वास माना जाता है.

कपड़ों और तिल का दान: अक्षय तृतीया के दिन तिल और कपड़ों का दान करने से सुखी गृहस्थ जीवन में आ रही कोई भी परेशानी दूर हो जाती है.

सोने-चांदी का दान: अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना तो शुभ माना ही जाता है, साथ ही इसका दान भी अक्षय पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है.

गुड़-घी और नमक का दान: अक्षय तृतीया के दिन गुड़, घी या नमक का दान करने से अक्षय पूण्य लाभ मिलता है.

अन्न दान: अक्षय तृतीया के दिन अन्न का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे परिवार में हमेशा धन धान्य भरा रहता है.

जौ का दान: अक्षय तृतीया के दिन जौ का दान करना भी अति शुभ होता है. यह सोने के दान के समान माना गया है. जौ दान करने से जीवन में खुशियां आती हैं.

पानी से भरा कलश: अक्षय तृतीया के दिन पानी से भरा कलश दान करने को बेहद शुभ माना गया है. इससे जीवन में सुख समृद्धि आती है और विशेष पुण्य फलों की प्राप्ति होती है.

अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त (Akshay Tritiya 2022 Shubh Muhurt)

पूजन का शुभ मुहूर्त: सुबह 05:39 मिनट – दोपहर 12:18 मिनट तक.

Also Read: Akshaya Tritiya 2022:अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त जानें,ये उपाय करने से नहीं होगी धन की कमी
अक्षय तृतीया पर खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त: सुबह 05:39 मिनट से अगले दिन सुबह 05:38 मिनट तक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >