Akshaya Tritiya 2021 Date & Time: अक्षय तृतीया के दिन ही पड़ रहा परशुराम जयंती, जानें तिथि, मां लक्ष्मी पूजा विधि, सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, सूर्य गोचर समय व अन्य डिटेल

Akshaya Tritiya 2021 Date & Time, Kab Hai, Maa Laxmi Puja Vidhi, Gold Purchasing Shubh Muhurat, Parshuram Jayanti, Surya Gochar 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार हर वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाने की परंपरा होती है. इस बार यह तिथि विशेष संयोग के साथ 14 मई 2021, शुक्रवार को पड़ रहा है. इस दिन सूर्य वृषभ राशि में अपना ग्रह परिवर्तन करने वाले हैं. ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा की जाए स्वर्ण या अन्य कीमती वस्तु की खरीदारी की जाए तो बेहद लाभ होता है. आइये जानते हैं इस बार पड़ने वाले ���क्षय तृतीया से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी जानकारियां…

6:04 PM. 9 May 21 6:04 PM. 9 May

अक्षय तृतीया तिथि का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया 14 मई, शुक्रवार को शुरू हो जाएगी.

अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त आरंभ: सुबह 05 बजकर 38 मिनट से

अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त समाप्त: दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक

6:04 PM. 9 May 21 6:04 PM. 9 May

अक्षय तृतीया तिथि आरंभ व समाप्त

अक्षय तृतीया तिथि आरंभ: 14 मई 2021, शुक्रवार को सुबह 05 बजकर 38 मिनट से

अक्षय तृतीया तिथि समाप्त: 15 मई 2021, सुबह 07 बजकर 59 मिनट पर

6:04 PM. 9 May 21 6:04 PM. 9 May

अक्षय तृतीया पर दान करने के लाभ

अक्षय तृतीया पर दान करने से कई गुना पुण्य फल (अक्षय फल) जातक को वापस मिलता है

माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं

6:04 PM. 9 May 21 6:04 PM. 9 May

पितरों को प्रसन्न करें, सतयुग और त्रेतायुग का आरंभ हुआ था अक्षय तृतीया से

अक्षय तृतीया का पर विधिपूर्वक पूजा करने से पितर प्रसन्न होते है. पितरों का आशीर्वाद मिलने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं. कहा जाता है कि सतयुग और त्रेतायुग का आरंभ अक्षय तृतीया से ही हुआ था. साथ ही साथ द्वापर युग का समापन भी इसी तिथि को हुआ था.

5:10 PM. 9 May 21 5:10 PM. 9 May

14 मई 2021 का (अक्षय तृतीया का पंचांग) पंचांग

विक्रमी संवत्: 2078

मास अमांत: वैशाख

मास पूर्णिमांत: वैशाख

पक्ष: शुक्ल

दिन: शुक्रवार

तिथि: द्वितीया – 05 बजकर 40 मिनट 13 सेकेण्ड तक

नक्षत्र: रोहिणी – 05 बजकर 44 मिनट 58 सेकेण्ड तक

करण: कौलव – 05 बजकर 40 मिनट 13 सेकेण्ड तक, तैतिल – 18 बजकर 52 मिनट 42 सेकेण्ड तक

योग: सुकर्मा – 25 बजकर 44 मिनट 44 सेकेण्ड तक

सूर्योदय: 05 बजकर 31 मिनट 14 सेकेण्ड

सूर्यास्त: शाम, 19 बजकर 03 मिनट 57 सेकेण्ड

चन्द्रमा: वृषभ राशि- 19 बजकर 13 मिनट 52 सेकेण्ड तक

राहुकाल: 110:36:00 से 12:17:35 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)

शुभ मुहूर्त का समय – अभिजीत मुहूर्त: 11:50:30 से 12:44:41 तक

दिशा शूल: पश्चिम

अशुभ मुहूर्त का समय –

दुष्टमुहूर्त: 08:13:47 से 09:07:58 तक, 12:44:41 से 13:38:52 तक

कुलिक: 08:13:47 से 09:07:58 तक

कालवेला / अर्द्धयाम: 15:27:13 से 16:21:24 तक

यमघण्ट: 17:15:35 से 18:09:46 तक

कंटक: 13:38:52 से 14:33:03 तक

यमगण्ड: 15:40:46 से 17:22:21 तक

गुलिक काल: 07:12:50 से 08:54:25 तक

मुख्य बातें

Akshaya Tritiya 2021 Date & Time, Kab Hai, Maa Laxmi Puja Vidhi, Gold Purchasing Shubh Muhurat, Parshuram Jayanti, Surya Gochar 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार हर वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाने की परंपरा होती है. इस बार यह तिथि विशेष संयोग के साथ 14 मई 2021, शुक्रवार को पड़ रहा है. इस दिन सूर्य वृषभ राशि में अपना ग्रह परिवर्तन करने वाले हैं. ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा की जाए स्वर्ण या अन्य कीमती वस्तु की खरीदारी की जाए तो बेहद लाभ होता है. आइये जानते हैं इस बार पड़ने वाले अक्षय तृतीया से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी जानकारियां…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >