Akshaya Tritiya 2021 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Timing: अक्षय तृतीया पर जरूर करें दान-पुण्य, जानिए आज सोने की खरीदारी करने का शुभ समय और इसका महत्व…
Akshaya Tritiya 2021 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Timing: अक्षय तृतीया पर जरूर करें दान-पुण्य, जानिए आज सोने की खरीदारी करने का शुभ समय और इसका महत्व…
Copied link
Akshaya Tritiya 2021 Akha Teej, akha Teej, Akshaya Tritiya 2021 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Timing: अक्षय तृतीया आज 14 मई को है. इस बार भी अक्षय तृतीया पर कोरोना का साया रहेगा. यह लगातार दूसरा साल है, जब अक्षय तृतीया का त्योहार कोरोना के साए में बीत रहा है. हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया तिथि को बेहद ही शुभ मानी जाती है. इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पड़ती. विवाह के लिए भी ये दिन शुभ माना गया है. इस दिन किये गये कार्य सफल होते हैं. आइए जानते है आज खरीदारी करने के लिए शुभ योग, पूजा विधि, मुहूर्त और अक्षय तृतीया से जुड़ी पूरी जानकारी…
11:52 PM. 14 May 2111:52 PM. 14 May
अक्षय तृतीया पर करें ये ख़ास उपाय
ग्यारह बार श्रीसूक्त का पाठ करें
ॐ श्रीम श्रीये नमः इस मंत्र का 5 से 11 माला जाप करें
108 मखानों की माला बनाकर लक्ष्मी मां को अर्पित करें
9:59 PM. 14 May 219:59 PM. 14 May
गाय की सेवा करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है. अक्षय तृतीया के पावन दिन गाय की सेवा जरूर करें. इस दिन गाय को आटे में गुड़ मिलाकर खिलाने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है.
9:59 PM. 14 May 219:59 PM. 14 May
अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गौ सेवा करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है. रोजाना गाय को भोजन खिलाने से अशुभ ग्रह भी शुभ हो जाते हैं.
9:59 PM. 14 May 219:59 PM. 14 May
पितृ दोषों से मुक्ति
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गौ सेवा करने से पितृ दोषों से भी मुक्ति मिल जाती है. रोजाना गाय को भोजन करवाना शुभ माना जाता है. अक्षय तृतीया के दिन पितृ संबंधित कार्य भी किए जाते हैं. इस दिन पितृ संबंधित कार्य करने के बाद गाय को जरूर भोजन करवाएं.
6:57 PM. 14 May 216:57 PM. 14 May
ईशान कोण में रखें मिट्टी का कलश
मिट्टी का कलश यदि ईशान कोण में रखते हैं तो मां लक्ष्मी सदैव घर में वास करती है.
6:57 PM. 14 May 216:57 PM. 14 May
ईशान कोण में रखें एकाक्षी नारियल
एकाक्षी नारियल को पादेश्वरी भी कहा जाता है. इसे मां लक्ष्मी के स्थान अर्थात ईशान कोण में रखने से घर धन-संपन्न होता है.
6:57 PM. 14 May 216:57 PM. 14 May
आज मोती का शंख दक्षिण दिशा में स्थापित करें
अक्षय तृतीया के दिन मोती का शंख यदि दक्षिण दिशा में स्थापित करते हैं तो जातक के घर में खुशियां, तरक्की आती है और धन-संपत्ति में बढ़ोतरी भी होती है.
6:57 PM. 14 May 216:57 PM. 14 May
आज घर में ये टोटके जरूर करें
पीतल की घंटी यदि ईशान कोण में स्थापित करते हैं तो मां लक्ष्मी स्वयं घर पर प्रकट होती है.
6:57 PM. 14 May 216:57 PM. 14 May
अक्षय तृतीया पूजा विधि
अक्षय तृतीया के दिन स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें. इसके बाद एक चौकी पर नारायण और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें. फिर पंचामृत और गंगाजल मिलाकर जल से स्नान कराएं. इसके बाद चंदन और इत्र लगाएं. पुष्प, तुलसी, हल्दी या रोली लगे चावल, दीपक, धूप आदि अर्पित करें. भगवान के मंत्र का जाप करें. इसके बाद आरती करें.
6:57 PM. 14 May 216:57 PM. 14 May
अक्षय तृतीया पर खरीदारी का महत्व
अक्षय तृतीया पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है, इसलिए यह तिथि समृद्धि दायक होती है. अक्षय तृतीया के दिन लोग कुछ ना कुछ खरीदारी करनी चाहिए. खाततौर पर अक्षय तृतीया के दिन धातु की चीजों को खरीदने का महत्व है.
6:57 PM. 14 May 216:57 PM. 14 May
कल भी की जा सकती है खरीदारी
अक्षय तृतीया 15 मई की सुबह 07 बजकर 59 मिनट तक रहेगी. इसलिए इस दिन भी सुबह 05 बजकर 30 मिनट से 07 बजकर 59 मिनट तक सोने की खरीदारी के लिए शुभ समय रहेगा.
6:57 PM. 14 May 216:57 PM. 14 May
अक्षय तृतीया के दिन पौधरोपण करने से मिलता है पुण्य
अक्षय तृतीया के दिन पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेने वाले और पीपल, आम, पाकड़, गूलर, बरगद, आंवला, बेल, जामुन, नीम व अन्य फलदार पौधे लगाने से सभी प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं. मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन लगाए गए पौधे जिस तरह से हरे-भरे होकर पल्लवित-पुष्पित होते हैं, उसी प्रकार इस दिन पौधरोपण करने वाला व्यक्ति भी प्रगति पथ की ओर अग्रसर होकर अनंत पुण्यों का भागी हो जाता है.
6:57 PM. 14 May 216:57 PM. 14 May
जानें अक्षय तृतीया का दिन क्यों होता है खास
अक्षय तृतीया एक ऐसी तिथि है जिसमें कोई भी शुभ कार्य करने के लिए शुभ रहता है. इस दिन कोई नयी वस्तु की खरीदारी के लिए पंचांग देखकर शुभ मुहूर्त निकालने की जरूरत नहीं पड़ती है. मान्यता है कि इस दिन पितृ पक्ष में किये गए पिंडदान का अक्षय परिणाम मिलता है.
6:57 PM. 14 May 216:57 PM. 14 May
अक्षय तृतीया से जुड़ी खास बातें…
मान्यता है सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत अक्षय तृतीया की तिथि पर हुई थी.
अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान परशुराम भगवान का जन्म हुआ था.
अक्षय तृतीया की पावन तिथि पर ही मां गंगा का धरती पर आगमन हुआ था.
अक्षय तृतीया के दिन से ही वेद व्यास जी ने महाभारत ग्रंथ लिखना आरंभ किया.
बदरीनाथ धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के दिन खोले जाते हैं.
अक्षय तृतीया पर वृंदावन के बांके बिहारी जी के मंदिर में श्री विग्रह के चरणों के दर्शन होते हैं.
6:57 PM. 14 May 216:57 PM. 14 May
अक्षय तृतीया पर करें पुण्य का निवेश
ग्रहों की इस शुभ स्थिति में अबकी बार अक्षय तृतीया पर स्थायी संपत्ति में निवेश करने फलदायी रहेगा. जमीन, मकान की खरीदारी करना शुभ अक्षय तृतीया पर शुभ रहेगा. इस दिन आप नए कारोबार आरंभ कर सकते हैं. इसके साथ ही जो लोग धन का निवेश निवेश करना चाहते हैं उनके लिए भी दिन उत्तम है.
6:57 PM. 14 May 216:57 PM. 14 May
अक्षय तृतीया पर दान पुण्य का महत्व
इस बार ग्रहों के संयोग को देखते हुए अक्षय तृतीया पर जल से भरा हुआ घड़ा, शक्कर, गुड़, बर्फी, सफेद वस्त्र, नमक, शरबत, चावल, चांदी का दान करना बेहद शुभ फलदायी रहेगा. अक्षय तृतीया के दिन नए संवत्सर के पंचांग और धार्मिक पुस्तकों और फलों का दान भी पुण्य की वृद्धि करने वाला होगा.
6:57 PM. 14 May 216:57 PM. 14 May
अक्षय तृतीया पर ग्रहों का संयोग
आज सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे है. सूर्य आज मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के राशि परिवर्तन से आज वृषभ राशि में सूर्य बुध के संयोग से बुधादित्य योग बनेगा. वहीं, आज शुक्र स्वराशि वृषभ में रहेंगे. इस पर शुभ संयोग यह भी बना है. इसके साथ ही आज चंद्रमा उच्च राशि होंगे. चंद्रमा की उच्च राशि वृषभ है.
3:57 AM. 14 May 213:57 AM. 14 May
मां लक्ष्मी की चरण पादुका
मां लक्ष्मी के चरण काफी शुभ माना जाता है. आप सोने या चांदी की पादुका खरीद सकते हैं और इसे ईशान कोण में रखें. इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है.
2:03 AM. 14 May 212:03 AM. 14 May
अक्षय तृतीया को सोना खरीदना माना जाता है शुभ
अक्षय तृतीया पर खरीदारी करना शुभ माना गया है. इस दिन जिन चीजों की खरीदारी की जाती है वे अपना शुभ प्रभाव लेकर घर आती हैं. इसलिए लोग सोना-चांदी खरीदते हैं.
1:41 AM. 14 May 211:41 AM. 14 May
क्यों खास है अक्षय तृतीया का त्योहार
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी अक्षय तृतीया इस साल 14 मई, शुक्रवार को है. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का माना गया है. इस दिन अक्षय तृतीया पड़ने से ये दिन और खास हो जाता है.
12:47 AM. 14 May 2112:47 AM. 14 May
कोरोना काल में ऐसे मनाएं अक्षय तृतीया
अक्षय तृतीया के पावन दिन खरीदारी करना शुभ होता है. इस दिन निवेश करना भी शुभ माना जाता है. इस बार कोरोना वायरस की वजह से घर में ही रहना सुरक्षित है, इसलिए खरीदारी करने के लिए बाहर न जाएं.
11:34 PM. 13 May 2111:34 PM. 13 May
खास महत्व है अक्षय तृतीया का
अक्षय तृतीया का बहुत अधिक महत्व होता है. इस बार 14 मई, 2021 शुक्रवार को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाएगा. अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है. इस बार अक्षय तृतीया पर शुभ योग बनने जा रहा है.
10:26 PM. 13 May 2110:26 PM. 13 May
इस दिन करें दान- पुण्य
अक्षय तृतीया के दिन दान करने का बहुत अधिक महत्व होता है .इस दिन दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है. इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान जरूर करें.
10:09 PM. 13 May 2110:09 PM. 13 May
शुभ फल की होगी प्राप्ती
वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को इस बार कई शुभ योग बन रहे हैं जिससे अच्छे स्वास्थ्य के साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होगी. हालांकि इस साल भी अक्षय तृतीया के मुहूर्त में कोरोना का ग्रहण लगा है लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर व्यक्ति घर पर ही दान पुण्य और जप-तप करे तो उसे शुभ फल की प्राप्ति होगी.
9:36 PM. 13 May 219:36 PM. 13 May
अक्षय तृतीया के दिन दान करने का महत्व
धर्म शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन दान-पुण्य करने से धन-वैभव में वृद्धि होने लगती है. इसके पीछे की प्राचीन कथा के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन भगवान शिव से कुबेर को धन मिला था और इसी खास दिन भगवान शिव ने माता लक्ष्मी को धन की देवी का आशीर्वाद भी दिया था. यही कारण है कि अक्षय तृतीया के दिन सिर्फ खरीदना ही नहीं बल्कि दान करना भी शुभ फलदायी माना जाता है.
9:36 PM. 13 May 219:36 PM. 13 May
अबूझ मुहूर्त होने के कारण हो सकते हैं हर शुभ कार्य
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ और खास माना जाता है. इस दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण हर तरह के शुभ कार्य किए जा सकते हैं.
9:36 PM. 13 May 219:36 PM. 13 May
अक्षय तृतीया के दिन क्यों की जाती है सोने की खरीदारी ?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन शुरू किया जाने वाला कार्य सफल होता है. इतना ही नहीं इस दिन जितने भौतिक संसाधन जुटाए जाएं, वह हमेशा बने रहते हैं. इसलिए अक्षय तृतीया के दिन लोग नए काम की शुरुआत करने के साथ ही बर्तन, सोना, चांदी और अन्य कीमतीं वस्तुओं की खरीदारी करते हैं.
9:36 PM. 13 May 219:36 PM. 13 May
अक्षय तृतीया के दिन क्यों खरीदते हैं सोना?
ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए कार्यों का फल कई गुना प्राप्त होता है. साथ ही यह भी मान्यता है कि इस दिन जो भी धातु खरीदी जाती है वह भविष्य में कई गुणा आगे बढ़ती है . यही कारण है कि इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है.
9:36 PM. 13 May 219:36 PM. 13 May
अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त
अक्षय तृतीया की तिथि- 14 मई 2021 दिन शुक्रवार
तृतीया तिथि प्रारंभ- 14 मई को सुबह 5:38 बजे से
तृतीया तिथि समाप्त- 15 मई को सुबह 07:59 बजे तक.
इस दौरान आप सभी तरह के शुभ कार्य कर सकते हैं.
8:03 PM. 13 May 218:03 PM. 13 May
अक्षय तृतीया के दिन ये काम जरूर करें
अक्षय तृतीया के दिन ऐसे कार्य करें जिससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति हो. इस दिन पूजा उपासना ध्यान जरूर करें. अपने व्यवहार को मधुर बनाये रखें. सम्भव हो तो किसी व्यक्ति की सहायता करें. इस दिन कुछ न कुछ दान जरूर करें. लोगों को जल पिलाएं और पौधों में जल डालें.
8:03 PM. 13 May 218:03 PM. 13 May
अक्षय तृतीया की सरल पूजा विधि
सुबह घर में शीतल जल से स्नान करें. इसके बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें. इसके बाद उन्हें सफेद फूल अर्पित करें. फिर मंत्रों का जाप करें और कुछ दान का संकल्प करें.
8:03 PM. 13 May 218:03 PM. 13 May
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त 05 बजकर 38 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक
अवधि 06 घण्टे 40 मिनट
अक्षय तृतीया तिथि प्रारम्भ 14 मई 2021 की सुबह 05 बजकर 38 मिनट पर
अक्षय तृतीया तिथि समाप्त 15 मई 2021 की सुबह 07 बजकर 59 मिनट पर
4:17 PM. 13 May 214:17 PM. 13 May
अक्षय तृतीया पर इन चीजों का कर सकते हैं दान
अक्षय तृतीया के दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है. इस दिन दन-पुण्य करने पर जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं. इस दिन जल से भरा घड़ा, शक्कर, बर्फी, सफेद वस्त्र, गुड़, नमक, शरबत, चांदी, चावल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. अक्षय तृतीया के दिन धार्मिक पुस्तकों और फलों का दान भी किया जा सकता है.
4:17 PM. 13 May 214:17 PM. 13 May
अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये काम
अक्षय तृतीया के दिन साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें.
इसके बाद बाजार से 11 कौड़ियां लाकर इनका पूजन कर धन के स्थान में रख दें.
इस दिन सात्विक भोजन करें और कलह-कलेश से दूर रहें.
इस दिन जरूरतमंद की मदद जरूर करें.
इस दिन किये गये पुण्य कामों का फल कई गुना मिलता है.
इस दिन केसर और हल्दी से देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए.
इस दिन आर्थिक तरक्की के लिए सोने या चांदी से बनी लक्ष्मी की चरण पादुका खरीदकर घर में रखें और इसकी नियमित पूजा करें.
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय 14 मई 2021 की सुबह 05 बजकर 38 मिनट से 15 मई 2021 की सुबह 05 बजकर 30 मिनट तक बना हुआ है. अवधि- 23 घण्टे 52 मिनट है.
4:17 PM. 13 May 214:17 PM. 13 May
अक्षय तृतीया से जुड़ी खास बातें
मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान परशुराम जी का जन्म हुआ था. इसी दिन भगवान विष्णु के चरणों से धरती पर गंगा अवतरित हुई थीं. इसके अलावा अक्षय तृतीया से ही सतयुग, द्वापर और त्रेतायुग के आरंभ की गणना की गई है.
4:17 PM. 13 May 214:17 PM. 13 May
Posted by: Radheshyam Kushwaha
मुख्य बातें
Akshaya Tritiya 2021 Akha Teej, akha Teej, Akshaya Tritiya 2021 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Timing: अक्षय तृतीया आज 14 मई को है. इस बार भी अक्षय तृतीया पर कोरोना का साया रहेगा. यह लगातार दूसरा साल है, जब अक्षय तृतीया का त्योहार कोरोना के साए में बीत रहा है. हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया तिथि को बेहद ही शुभ मानी जाती है. इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पड़ती. विवाह के लिए भी ये दिन शुभ माना गया है. इस दिन किये गये कार्य सफल होते हैं. आइए जानते है आज खरीदारी करने के लिए शुभ योग, पूजा विधि, मुहूर्त और अक्षय तृतीया से जुड़ी पूरी जानकारी…