पिछले दिनों लक्ष्मी बॉम्ब फिल्म के टाइटल को बदल कर लक्ष्मी रख दिया गया. इस फिल्म को लेकर काफी विवाद सामने आ रहे थे. हिंदू सेना ने मांग की थी कि अगर फिल्म का टायटल नहीं बदला गया तो फिल्म को बायकॉट किया जाएगा. हिंदू संगठन ने फिल्म को लेकर लव जेहाद का आरोप लगाया था. इसी की वजह से फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही थी.
Also Read: Laxmmi Bomb: विवादों के बाद ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का बदला टाइटल, अब ‘लक्ष्मी’ नाम से की जाएगी रिलीज
फिल्म का नया पोस्टर हुआ रिलीज
आपको बता दें लक्ष्मी का नया पोस्टर आज रिलीज किया गया. अक्षय कुमार ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट शेयर कर नए पोस्ट रिलीज की जानकारी दी है.
अक्षय ने ट्वीट कर दी पोस्टर रिलीज की जानकारी
अक्षय ने ट्वीट कर लिखा कि अब हर घर में आएगी लक्ष्मी….घरवालों के साथ तैयार रहना 9 नवंबर को. उन्होंने इस ट्वीट में अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर किया. फिल्म के पोस्ट में अक्षय के साथ कियारा अडवाणी नजर आ रही हैं. फिल्म का पोस्टर काफी प्रभावी लग रहा है और फिल्म का पोस्टर ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रहा है.
हिंदू सेना का साफ कहना है कि फिल्म के जरिए लव जेहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है. आपको बता दें फिल्म में अक्षय का नाम आसिफ है और कियारा का प्रिया, जिस कारण से भी इस फिल्म को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हुई है. सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोप लगाए हैं कि फिल्म में लड़का मुस्लिम किरदार है, जबकि लड़की को हिंदू किरदार में दिखाया गया है। फिल्म लव जेहाद को प्रमोट करती है.
साउथ की फिल्म मुनी 2 का रिमेक है लक्ष्मी बॉम्ब
आपको बता दें अक्षय कुमार और कियारा आडवानी की आने वाली फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब 2011 में रिलीज साउथ कि फिल्म मुनी 2 कंचना का हिंदी रिमेक है. ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म को 9 नवंबर को दीपावली के अवसर पर हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा. कहा जा रहा है कि थियेटर शुरू होने के बाद इस फिल्म को थियेटर में भी रिलीज किया जा सकता है.
क्या है लक्ष्मी बॉम्ब के ट्रेलर में
ट्रेलर की शुरुआत अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी के स्टाइलिश अंदाज से होती है. फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि कियारा आडवाणी अपने परिवार को शादी के लिए मनाने के लिए अक्षय कुमार को साथ अपने घर लेकर आती हैं. वहीं, अक्षय भूत में यकीन नहीं करते, जिसके बाद उनके साथ ऐसा कुछ होता है कि वो सबसे अजीब तरीके से बिहेव करने लगते है. उनके अंदर असली आत्मा यानी लक्ष्मी की इंट्री होती है, जिसके बाद वो चूंड़ियां पहने नजर आते है. लक्ष्मी अपना बदला लेने के लिए आई है. लेकिन वो किस वजह से बदला लेने आई है, अब ये फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा. अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर दमदार है.
Posted By: Shaurya Punj
