अक्षय कुमार ने बेटी नितारा के साथ एम्यूजमेंट पार्क में जमकर किया एंजॉय, टॉयज जीत फूले नहीं समाए एक्टर

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद अपने फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते दिखाई देते है. अब एक्टर को अपनी बेटी नितारा के साथ एम्यूजमेंट पार्क में एंजॉय करते देखा गया.

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बी-टाउन के बिजी एक्टर्स में से एक माने जाते है. हर बार एक्टर की बैक टू बैक कई फिल्में रिलीज होती है. बावजूद इसके वह अपने फैमिली के साथ समय बिताने से कतराते नहीं है. बीते दिनों जहां एक्टर को पत्नी ट्विंकल के साथ टाइम स्पेंट करते हुए देखा गया. वहीं अब अक्षय बेटी नितारा के साथ एम्यूजमेंट पार्क का मजा लेते दिखाई दिए. एक्टर की फोटोज में पापा-बेटी की बॉन्डिंग कमाल की लग रही है.

अक्षय कुमार ने बेटी नितारा के साथ किया एंजॉय

दरअसल अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज शेयर किया. इस वीडियो में एक्टर को बेटी नितारा का हाथ पकड़कर अपने सिर पर एक खिलौना लिए हुए जाता देखा गया. पीछे से क्लिक की गई तस्वीर में अक्षय ने नितारा के हाथ को पकड़ा हुआ था. उनके आउटिंग के लिए अक्षय ने पीले और भूरे रंग की हुडी, डेनिम्स और स्नीकर्स पहने थे. नितारा ने ग्रे और पिंक टॉप, डेनिम्स और व्हाइट स्नीकर्स को पेयरअप किया.

बेस्ट डे एवर का हैशटैग

अक्षय कुमार ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कल मेरी बेटी को एक एम्यूजमेंट पार्क में ले गया. एक नहीं बल्कि दो स्टफ्ड टॉय जीतने पर उसकी खुश मुस्कान को देखकर मुझे लगा कि मैं हीरो हूं.” उन्होंने हैशटैग ‘बेस्ट डे एवर’ भी जोड़ा. पोस्ट पर कमेंट करते हुए फिल्म निर्देशक आनंद एल राय ने लाल दिल वाले इमोजी भेजे.

अक्षय कुमार ने बेटी के लिए लिखा खास पोस्ट

अक्षय कुमार अपनी बेटी के साथ समय बिताते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते रहते हैं. जनवरी में उन्होंने एक क्लिप पोस्ट की, जब वे एक गाय को खिलाते और पालते थे. वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, “मिट्टी की खुशबू, गाय को खाना खिलाना, पेड़ों की ठंडी हवा… अपने बच्चे को यह सब महसूस कराना एक अलग ही आनंद है. अब कल अगर उसे जंगल में बाघ दिखे तो वह होगा शीर्ष पर चेरी! सुंदर रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान का दौरा. इस तरह की अविश्वसनीय जगहों के लिए हर दिन भगवान का शुक्र है.”

Also Read: तारा सुतारिया बॉयफ्रेंड आदर जैन संग पेरिस में हुई रोमांटिक, तसवीरें देख आप भी शर्म से हो जाएंगे लाल
इन फिल्मों में दिखेंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने अभिनेता से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना से शादी की है. दोनों 2001 में शादी के बंधन में बंध गए. कपल के दो बच्चे हैं, आरव (2002) और नितारा (2012). हाल ही में अपने चैनल ट्वीक इंडिया पर ट्विंकल ने खुलासा किया कि उन्होंने नितारा के लिए मास्टर्स कोर्स किया. अक्षय को आखिरी बार कटपुतली में देखा गया था, जो 5 सितंबर को डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. अक्षय को राम सेतु में जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा के साथ भी देखा जाएगा. फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है. वह सूर्या की तमिल फिल्म सोरारई पोट्रु के हिंदी रीमेक में राधिका मदान के साथ भी नजर आएंगे. अक्षय और राधिका के अलावा, परेश रावल तमिल मूल से अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे. डायरेक्टर सुधा कोंगारा इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >