Selfiee: फिल्म रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने बना डाला ये रिकॉर्ड, सिर्फ 3 मिनट में किया ये गजब कारनामा

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. सेल्फी के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने अपने फैन्स के साथ महज तीन मिनट में 184 सेल्फी क्लिक की. सिर्फ तीन मिनट में सबसे ज्यादा सेल्फी के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है

Selfiee: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सेल्फी‘ (Selfiee) को लेकर चर्चा में है. फिल्म कल यानी 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. खिलाड़ी कुमार जोर-शोर से इसमें लगे हुए है. फिल्म रिलीज से पहले एक्टर ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया. उन्होंने तीन मिनट में सबसे ज्यादा सेल्फी के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस बारे में उन्होंने खुद जानकारी दी है.

अक्षय कुमार का नया रिकॉर्ड

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. सेल्फी के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने अपने फैन्स के साथ महज तीन मिनट में 184 सेल्फी क्लिक की. सिर्फ तीन मिनट में सबसे ज्यादा सेल्फी के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वीडियो में वो फैंस के साथ सेल्फी लेते दिख रहे है. ऑरेंज आउटफिट में अक्षय सर्टिफिकेट पकड़े खड़े दिख रहे है.

अक्षय कुमार ने लिखा खास नोट

अक्षय कुमार ने एक पोस्ट भी लिखा है. वो लिखते है, मैंने जो कुछ भी हासिल किया है और मैं जीवन में जहां भी हूं, अपने फैंस के बिना शर्त प्यार की वजह से हूं. यह उन्हें मेरी तरफ से स्पेशल ट्रिब्यूट है, यह स्वीकार करते हुए कि वे मेरे पूरे करियर में मेरे साथ कैसे खड़े रहे. अपने प्रशंसकों की मदद से हमने 3 मिनट में सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आप सभी को धन्यवाद. यह बहुत खास था और मैं इसे हमेशा याद रखूंगा.

Also Read: Selfiee: बैरिकेड कूदकर अक्षय कुमार से मिलने पहुंचा एक फैन, खिलाड़ी कुमार ने ऐसे किया रिएक्ट, VIDEO
पहले दिन कितनी होगी सेल्फी की कमाई

सेल्फी के निर्माता 2,000 स्क्रीन के आसपास रिलीज हो रही है. रिलीज के आकार को मेट्रो शहरों में लक्षित किया गया है. फिल्म के आसपास कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. जिससे मेकर्स को उम्मीद है कि ये दर्शकों को जरूर पसंद आएगी. सेल्फी की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. दर्शक Book My Show पर जाकर फिल्म की टिकट ले सकते हैं. वहीं पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार ये 8 करोड़ के आसपास कमा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >