MMS video के अलावा अक्षरा सिंह इन विवादों का रह चुकी हैं हिस्सा,इन भोजपुरी एक्टर्स पर लगाया था गंभीर आरोप

भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी बोल्ड अदाओं से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. एक्ट्रेस का हाल ही में एक्ट्रेस का एक कथित एमएमएस वीडियो वायरल हुआ है. जिसकी चर्चा चारो ओर है. आज हम आपको एक्ट्रेस से जुड़े कुछ विवाद बताएंगे...

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं.

हाल ही में अक्षरा सिंह का कथित एमएमएस वीडियो वायरल हुआ था. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. एक्ट्रेस का विवादों से गहरा नाता रहा है.

अक्षरा सिंह रितेश पांडे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा चुकी है. उन्होंने एक्टर पर मारपीट के आरोप लगाए थे. ये मामला उन दिनों काफी सुर्खियों में आया था.

बताया जाता है कि अक्षरा सिंह और रितेश पांडे एक दूसरे को डेट करते थे. हालांकि बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर ब्रेकअप हो गया था.

अक्षरा सिंह और पावरस्टार पवन सिंह के रिश्ते से तो हर कोई वाकिफ है. दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया है. हालांकि बाद में पवन सिंह ने शादी कर ली. जिसके बाद अक्षरा ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए थे.

अक्षरा ने पवन पर उनसे मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था. अक्षरा ने IPC की धारा 509 के तहत केस दर्ज कराया था. हालांकि पवन सिंह ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >