Jharkhand: फटा सिलिंडर, गैस रिसाव के बाद गंध से बदहवास लोग, मची चीख-पुकार

घटना के बाद ग्वालटोली समेत अासपास के 500 से अधिक घरों के लोग बाहर निकल गये. गैस रिसाव का फैलाव मिशन हॉस्पिटल से सरदार चौक तक हो गया

हजारीबाग : हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार स्थित मल्हार टोली मोहल्ले में गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया. प्रीमियम बर्फ फैक्ट्री में रखा सिलिंडर फट गया जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सिलिंडर फटने से आस-पास के इलाके में अमोनियम नाइट्रेट गैस का रिसाव शुरू हो गया. जिससे इलाके में रहने वाले लोग घरों को छोड़कर सड़कों पर आ गए है. अबतक 25 से अधिक लोग गैस रिसाव की चपेट में आकर बेहोश हो गये. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद ग्वालटोली समेत अासपास के 500 से अधिक घरों के लोग बाहर निकल गये. गैस रिसाव का फैलाव मिशन हॉस्पिटल से सरदार चौक तक हो गया.

अस्पताल के बाहर थी भारी भीड़ : रात 10 बजे सदर अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग चुकी थी. घायलों को एंबुलेंस समेत बाइक से लोग ला रहे थे. यह सिलसिला देर रात तक जारी था. इधर, स्थिति को देख सिविल सर्जन खुद एंबुलेंस में लगे अॉक्सीजन सिरिंडर को वार्डों में भेज रहे थे. इस बीच मेहंदी नामक युवक पीड़ित लोगों को बचाने गया था, लेकिन व खुद बेहोश हो गया था.

घायलों के नाम: किरण देवी, नेहा कुमारी, रतन देवी, अदिति कुमारी, चंदन सिंह, सौरभ, शाहिल खान समेत दर्जनों लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >