Bholaa की सफलता के बाद अजय देवगन की चमकी किस्मत, 2024 के लिए मिली ये बड़ी फिल्में, यहां जानें

1 / 1
Bholaa की सफलता के बाद अजय देवगन की चमकी किस्मत, 2024 के लिए मिली ये बड़ी फिल्में, यहां जानें
फुल स्क्रीन में देखें

Bholaa की सफलता के बाद अजय देवगन की चमकी किस्मत, 2024 के लिए मिली ये बड़ी फिल्में, यहां जानें

अजय देवगन के लिए साल 2023 काफी बेहतरीन रहा. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी फिल्म भोला ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद ही अच्छा प्रदर्शन किया. यूं तो अब अजय बेहद ही कम फिल्में करते हैं लेकिन उनकी ये फिल्म एक सुपरहिट रही. आइए जानते हैं साल 2024 में वह किन फिल्मों में दिखाई देंगे.

अजय देवगन के लिए साल 2023 सफल साबित हुआ. यूं तो ये एक्टर अब बेहद ही कम फिल्में करते हैं, लेकिन साल 2023 में ”भोला” ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. इसकी कहानी एक पिता के बारे में है, जो दस साल बाद जेल से रिहा होकर अपनी बेटी से मिलने जाता है. इस मूवी में एक्शन और थ्रिलर का भरपूर मिश्रण भी देखने को मिला था. अब ये देखना बेहद ही खास होगा कि क्या 2024 में भी अजय बॅाक्स आफिस पर अपना जलवा बिखेर पाते हैं या नहीं.

अजय देवगन ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी आने वाली फिल्म ”शैतान” का पोस्टर शेयर किया है जिसके बाद उनके फैंस इसकी रिलीज के लिए काफी उत्सुक हैं.

अजय देवगन की फिल्म ”शैतान” का पोस्टर काफी डरावना नजर आ रहा है और ये 8 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी. अजय ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि “शैतान आप सभी के लिए जल्द ही आ रही है, ये 8 मार्च को सिनेमाघरों में आ जाएगी.”

शैतान फिल्म का निर्देशन विकास बहल की ओर से किया गया है और इसमें अजय देवगन के साथ आर माधवन लीड रोल में मौजूद हैं. फर्स्ट लुक देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म एक बेहतरीन थ्रिलर होने वाली है.

अजय देवगन की मशहूर फिल्म सिंघम का सिक्वल ”सिंघम रिटर्नस” इस साल अगस्त में रिलीज होने वाली है. इस मूवी के पुराने सभी भाग हिट रहे हैं और फैंस को इसके अगले सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है. इसमें अजय ने एक पुलिस अधिकारी का अभिनय किया था जिसके बाद उनकी छवि लोगों को दिल में बस गई थी.

अजय देवगन ने अपने करियर में दिलवाले, सिंघम, दृश्यम, रेड, मैदान, दिलजले , गोलमाल, शिवाय, गंगाजल, विजयपथ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा ”मैदान” और नीरज पांडे की निर्देशित ”औरों में कहां दम था” भी साल के अंत तक रिलीज हो सकती है.

अजय देवगन की मशहूर फिल्म ”रेड” जो कि एक इन्कम टैक्स आफिसर पर आधारित थी उसका सीक्वल 2022 में आया था और एक शांदार हिट रहा. इस साल के अंत इसके औटीटी रिलीज की संभावना है.

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की मशहूर कॉमेडी फिल्म ”सन ऑफ सरदार” का भी एक सीक्वल जल्द ही आने वाला है. इसका पिछला पार्ट दर्शकों को खूब पसंद आया था.

Also Read: Singham Again: रोहित शेट्टी ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसी मूवीज को बिल्कुल भी किसी को…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >