सोनू सूद के बाद अब अमिताभ बच्चन भी प्रवासियों को भेजने में जुटे, यूपी के मजदूरों को ऐसे भेजेंगे घर

Amitabh Bachchan- पूरा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है. ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद संकट के इस समय में प्रवासी श्रमिकों के मसीहा के तौर पर उभरकर सामने आए हैं. सोनू सूद लगातार प्रवासी श्रमिकों को उनके घर भेजने का काम कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ भी हो रही है. अब खबर आ रही है कि सोनू सूद के बाद अमिताभ बच्चन भी प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने का इंतजाम कर रहे हैं. जल्द मुंबई से 10 बसें उत्तर प्रदेश के मजदूरों के लिए रवाना होंगी.

पूरा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है. ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) संकट के इस समय में प्रवासी श्रमिकों के मसीहा के तौर पर उभरकर सामने आए हैं. सोनू सूद लगातार प्रवासी श्रमिकों को उनके घर भेजने का काम कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ भी हो रही है. अब खबर आ रही है कि सोनू सूद के बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने का इंतजाम कर रहे हैं. जल्द मुंबई से 10 बसें उत्तर प्रदेश के मजदूरों के लिए रवाना होंगी.

Also Read: अमिताभ बच्चन का गाना ‘गुजर जाएगा’ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने प्रवासी मजदूरों की कठिन यात्रा को आसान बनाने में भी काफी मदद की है. उनकी टीम पैदल अपने गांव के लिए रवाना होने वाले श्रमिकों को भोजन के पैकेट, पानी की बोतल और चप्पल की आपूर्ति करने का काम कर रही हैं. काफी प्रयासों के बाद उनकी टीम इस गुरुवार को 10 से अधिक बसों को यूपी भेजेगी. इन बसों को हाजी अली से भेजा जाएगा.

अमिताभ बच्चन से जुड़े हुए सूत्र ने पूणे मिरर को इस बारे में बताते हुए कहा, “हाजी अली ट्रस्ट और पीर मखदूम साहेब ट्रस्ट के साथ मिलकर अमिताभ बच्चन ने दैनिक आधार पर पके हुए खाने के करीब 4500 पैकेट बांटने शुरू किये. 28 मार्च के बाद से वह वह मुंबई के अलग-अलग स्थानों जैसे हाजी अली दरगाह, अनटॉप हिल, घारावी, जुहू आदि पर रोजाना 4500 पैकेट पका हुआ खाना बांट रहे हैं. उन्होंने 10000 परिवारों को राशन के लगभग 10000 पैकेट बांटे हैं. इसके अलावा एजेंसियों और लोकल अधिकारियों की सहायता से अमिताभ बच्चन की टीम अभी तक अनगिनत मास्क, सैनिटाइजर और 20 हजार से भी ज्यादा पीपीई किट्स मुंबई के अस्पतालों में बांट चुकी है.

हाल ही अमिताभ बच्चन का गाना ‘गुजर जाएगा’ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने जा रहा है. गाने में अलग अलग क्षेत्रों से 60 से अधिक सेलेब्रिटीज एकसाथ दिखाई दिए थे. इस गाने में अमिताभ बच्चन नरेटर की भूमिका को निभाते दिखे थे. 50 सिंगर्स इस गाने का हिस्सा रहे हैं. वीडियो में इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां सोनू निगम, श्रेया घोषाल, रवीना टंडन, कपिल शर्मा, मनोज बाजपेयी, एकता कपूर, मोनाली ठाकुर, रिचा चड्ढा, शान, महेश भूपति, सानिया मिर्जा, सनी लियोनी, सायंतानी घोष, वरुण प्रभु दयाल गुप्ता, सनी लियोन, सानिया मिर्जा, लिएंडर पेस, महेश भूपति, बाइचुंग भूटिया, विजेंद्र सिंह नजर आएंगे. इसके साथ ही सुशील कुमार, दीपा मलिक, अंजुम चोपड़ा, कपिल शर्मा और मनोज बाजपेयी सहित सोनू निगम, श्रेया घोषाल, अनन्या बिड़ला, कैलाश खेर, शान, जावेद अली, ज्योति नूरन, अखिल सचदेव, हंस राज हंस, बाबुल सुप्रियो, ऋचा शर्मा और विपिन अनेजा जैसे गायक भी इसमें शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >