पठान के बाद अब शाहरुख खान करेंगे टाइगर 3 में कैमियो, अप्रैल में शुरू होगी शूटिंग, जानें बाकी इनसाइड डिटेल्स

शाहरुख खान और सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही किंग खान टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो एसआरके अप्रैल में फिल्म की शूट मुंबई में शुरू करेंगे. बता दें कि टाइगर 3 दिवाली 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और सबके भाईजान सलमान खान सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं. हाल ही में, दोनों पठान में एक साथ दिखाई दिए थे. दोनों की जादुई केमिस्ट्री से सिनेमाघरों में तूफान ला दिया. सलमान और शाहरुख ने अपने करण अर्जुन पल को फिर से बनाने में कामयाबी हासिल की और अपने एक्टिंग से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. यह फिल्म YRF के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें सलमान की टाइगर सीरीज और ऋतिक रोशन की वॉर भी शामिल है. दिलचस्प बात यह है कि अब शाहरुख खान सलमान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 में कैमियो करने जा रहे हैं. फैंस एक बार फिर दोनों सुपरस्टार्स को एक साथ देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

सलमान खान की टाइगर 3 की शूटिंग करेंगे शाहरुख खान

शाहरुख टाइगर 3 में पठान के रूप में नजर आएंगे. फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख अप्रैल में फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग करेंगे. एक सूत्र ने खुलासा किया कि किंग खान अप्रैल के अंत तक मुंबई में अपनी विशेष उपस्थिति की शूटिंग करेंगे.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सूत्र ने आगे कहा, “शाहरुख अप्रैल के अंत तक टाइगर 3 की शूटिंग करेंगे और शूटिंग मुंबई में होने की उम्मीद है. इस शूट का विवरण पूरी तरह से सीक्रेट रखा जा रहा है, लेकिन टाइगर 3 में एक बार फिर शाहरुख और सलमान को देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है. सलमान ने पठान में शाहरुख से कहा कि वह एक महत्वपूर्ण मिशन पर जा रहे हैं, इसलिए पठान इस मिशन के दौरान टाइगर से मिलेंगे. टाइगर 3 मनीष शर्मा द्वारा अभिनीत और आदित्य चोपड़ा द्वारा समर्थित है. पहला लुक पिछले साल सामने आया था और इसने फैंस को बहुत उत्साहित कर दिया था. टाइगर 3 दिवाली 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Also Read: Selfiee Starcast Fees: अक्षय कुमार-इमरान हाशमी ने सेल्फी के लिए वसूली मोटी रकम, जानिये स्टार कास्ट की फीस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >