Eid 2020: ईद पर सलमान खान का फैंस को खास तोहफा, आज स्पेशल म्यूजिक वीडियो करेंगे लॉन्च!

Eid 2020- हर साल ईद के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्में रिलीज करते है. इस मौक पर फैंस को भी उनके फिल्मों का इंतजार होता है. साल 2009 से वह ‘वांटेड, ‘दबंग’, ‘सुल्तान’, ‘बजरंगी भाईजान’ और अन्य फिल्मों के साथ ईद पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते आये हैं. इस साल सलमान ईद पर राधे फिल्म लेकर आने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण बात नहीं बनी. अब खबर आ रही है कि भाईजान इस ईद के खास मौके पर स्पेशल म्यूजिक वीडियो लॉन्च करने वाले हैं.

हर साल ईद (Eid 2020) के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्में रिलीज करते है. इस मौक पर फैंस को भी उनके फिल्मों का इंतजार होता है. साल 2009 से वह ‘वांटेड, ‘दबंग’, ‘सुल्तान’, ‘बजरंगी भाईजान’ और अन्य फिल्मों के साथ ईद पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते आये हैं. इस साल सलमान ईद पर राधे फिल्म लेकर आने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण बात नहीं बनी. अब खबर आ रही है कि भाईजान इस ईद के खास मौके पर स्पेशल म्यूजिक वीडियो लॉन्च करने वाले हैं.

Also Read: B’day Spl: ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे सलमान खान, करण जौहर इस एक्टर को बनाना चाहते थे हीरो

कोरोना वायरस के कारण राधे फिल्म की शूटिंग नहीं हो पाई, जिसके कारण सलमान की फिल्म तो रिलीज नहीं हो पाई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान अपने फैंस के लिए ईद पर स्पेशल म्यूजिक वीडियो लॉन्च करने वाले हैं. वहीं, फैंस को उनके इस तोहफे का खास इंतजार है. इससे पहले सलमान ने हाल ही में लॉकडाउन के बीच अपने चैनल पर ‘प्यार करौना’ और ‘तेरे बिना’ नाम के दो गाने लॉन्च किए थे. इन दोनों गाने को फैंस ने खूब पसन्द किया था. तेरे बिना गाने में सलमान और जैकलीन की रोमांटिक कैमेस्‍ट्री को लोगों ने खूब सराहा था.

इस गाने को शूट करने के लिए सलमान ने लॉकडाउन के सारे नियमों को ध्यान में रखा था. इस गाने को सलमान खान ने गाया है. कंपोज किया है उनके दोस्त अजय भाटिया ने और शब्बीर अहमद ने लिखा है. ‘दबंग’ अभिनेता ने इस गाने की शूटिंग के बारे में बात करते कहा था, “हमें शूटिंग करने में लगभग चार दिन लग गए, हालांकि, हमने इस फॉर्महाउस की प्रॉपर्टी को ज्यादा नहीं दिखाया है, क्योंकि मैं इसे दिखाना नहीं चाहता.” जब जैकलीन ने इसके पीछे का कारण पूछा, तो सलमान ने कहा, “यह मेरा घर है”. जैकलीन ने इस गाने के बारे में कहा कि यह शानदार है.

Also Read: क्या Salman Khan संग शादी रचाने जा रही हैं यूलिया वंतूर, जानें- क्या मिला जवाब

वहीं, सलमान शहर से दूर हैं लेकिन यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लॉकडाउन के बीच दैनिक श्रमिकों का ध्यान रखा जाए. वह अपने प्रशंसकों को लॉकडाउन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए अपने फार्महाउस से वीडियो साझा कर रहे हैं. हाल ही में सलमान खान ने जरूरतमंदों के लिए बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में राशन भरकर भेजा था. अब उन्‍होंने Being Haangryy नाम से फूड ट्रक की शुरुआत की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >