को-ऑपरेटिव बैंक में 57 लाख का फर्जीवाड़ा, मैनेजर सस्पेंड

पकड़ीदयाल को-ऑपरेटिव बैंक के 14 लोगों के खातों से 57 लाख रुपये की फर्जी निकासी की गयी है. इसमें बैंक मैनेजर ही मास्टरमाइंड निकला.

मोतिहारी : पकड़ीदयाल को-ऑपरेटिव बैंक के 14 लोगों के खातों से 57 लाख रुपये की फर्जी निकासी की गयी है. इसमें बैंक मैनेजर ही मास्टरमाइंड निकला. फर्जी तरीके से निकाली गयी राशि 2009 की फसल बीमा की थी. 2015 में बैंक में खाताधारकों के खाते में भेजनी थी. राशि विलंब से आवंटित हुई थी. मामले में फर्जीवाड़े को ले बैंक के प्रबंधक मुकेश कुमार सिन्हा को निलंबित कर दिया गया है. सभी खाताधारक पताही प्रखंड के महमादा गांव के हैं.

इसमें पीड़ित पूर्व पैक्स अध्यक्ष चंद्रकिशोर कुमार ने प्रबंधक मुकेश कुमार सिन्हा को आरोपित करते हुए छतौनी थाने में मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी के अनुसार 20 सितंबर, 14 को आवेदक की मां ने 29 हजार और स्वयं पैक्स अध्यक्ष ने 27 हजार केसीसी ऋण जमा कराया. प्रबंधक ने उसे लेजर में चढ़ाया, लेकिन कंप्यूटर में फीड नहीं किया. लोन डिमांड होने के कारण एमडी से शिकायत व निर्देश के बाद प्रबंधक ने 52 हजार रुपये फीड किया.

इसके बाद 16 जून, 15 को जिप सदस्य आशा सिंह सहित 14 खाताधारकों के खाते से 15 लाख 11 हजार दो सौ 45 रुपये की निकासी फर्जी ढंग से की गयी. जून, 15 के बाद 2016 तक इन्हीं खातों से 42 लाख की निकासी फर्जी ढंग से की गयी. राशि 2009 के रबी, आलू, गेहूं बीमा की थी. एक लाभुक को एक लाख हेक्टेयर बीमा का 62 हजार 805 रुपये आलू बीमा मद में दिया गया था, जिसमें उक्त फर्जीवाड़ा किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >