बकाया डीए मुद्दे पर बैंकशाल कोर्ट में पेश किये गये 47 सरकारी कर्मचारी, जगह-जगह पर आंदोलन जारी

पश्चिम बंगाल में सरकारी कर्मचारी बकाया डीए को लेकर बैंकशाल कोर्ट के सामने आंदोलन जारी है. गिरफ्तार किये गये 47 कर्मचारियों को कोर्ट में पेश किया गया है. वहीं दूसरी ओर कोलकाता नगर निगम में भी सरकारी कर्मचारियों का आंदोलन जारी है.

पश्चिम बंगाल में सरकारी कर्मचारी भी बकाया महंगाई भत्ते की मांग को लेकर सड़क पर उतर आये थे. इस दौरान 47 सरकारी कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जिन्हें आज बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया है. जहां पर अन्य सरकारी कर्मचारियों की मांग है कि गिरफ्तार किये गये 47 लोगों को जमानत मिले साथ ही सरकार उनके बकाया डीए का भुगत्तान जल्द करें. बैंकशाल कोर्ट के सामने सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है.

Also Read: West Bengal : कटाई शेख का बड़ा बयान :अनुब्रत मंडल ने जबरन मेरे बेटे से लॉटरी का टिकट छीन लिया था
कोलकाता नगर निगम में भी कर्मचारियों ने किया आंदोलन 

बकाया डीए को लेकर कोलकाता नगर निगम में भी सरकारी कर्मचारियों की ओर से आंदोलन किया गया . उनकी मांग है कि गिरफ्तार किये गये सरकारी कर्मचारियों को जमानत दी जाएं. इसके साथ ही डीए को बढ़ाया जाए.

Also Read: विपक्ष पर हमला बोलते हुए ममता ने कहा कि बात कोर्ट तक जा रही है, इसलिए शिक्षक नियुक्ति अटकी
गैरजमानती धाराओं में एफआइआर दर्ज

पुलिसकर्मियों पर हमला, धक्का-मुक्की एवं मारपीट के आरोप में पुलिस ने 47 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ हेयर स्ट्रीट थाने में कुल नौ गैर जमानती धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज किये गये हैं. पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारी विधानसभा जाना चाहते थे. इन्हें रानी रासमणि एवेन्यू में रोक दिया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारी भड़क गये और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी. हमले में एक इंस्पेक्टर, महिला पुलिसकर्मी समेत चार पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आयी हैं. कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोट लगी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई हमला करने से जुड़े 47 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया. इन पर काम में बाधा देने, मारपीट करने, पुलिस पर हमला करने, पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहने जैसे कुल नौ गैरजमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कि गया है. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.

Also Read: विश्व भारती में छात्रों का प्रदर्शन जारी, विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति का देर रात किया घेराव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >