12th Fail: विजय वर्मा ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- विक्रांत मैसी की मूवी देखकर एकदम से…

1 / 1
12th Fail: विजय वर्मा ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- विक्रांत मैसी की मूवी देखकर एकदम से…
फुल स्क्रीन में देखें

Bhakshak. Sai Tamhankar in Bhakshak. Cr. Courtesy of Netflix © 2024

विक्रांत मैसी की 12वीं फेल जबसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है, तब से हर जगह छाई हुई है. बीते दिनों रोहित शेट्टी से लेकर कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट ने मूवी की जमकर तारीफ की थी. अब विजय वर्मा का नाम इसमें जुड़ गया है. एक्टर ने खुलासा किया वह फिल्म देखकर काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे.

विजय वर्मा बॉलीवुड के सबसे दिलचस्प अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके नाम पर कई सफल फिल्में और शो हैं. इनमें मिर्जापुर, गली बॉय, दहाड़, जाने जान जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.

अब हाल ही में विजय वर्मा ने एक सेशन में 12वीं फेल में विक्रांत मैसी की एक्टिंग की जमकर तारीफ की. दरअसल एक यूजर ने उनसे पूछा, ‘कभी कोई फिल्म/सीरीज (नाम बताइए) देखकर रोए हैं.’ जवाब में, जाने जान अभिनेता ने “हर कोई कोई न कोई फिल्म देखकर रोता ही है.”

इसके बाद उन्होंने खुलासा किया कि वह विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल फिल्म देखकर रो पड़े थे. एक्टर ने कहा, “मैं आज शाम 12वीं फेल देखकर रो पड़ा.”

Also Read: 12th Fail से लेकर गैंग्स ऑफ वासेपुर तक, ये कम बजट वाली फिल्मों ने OTT पर मचाया तहलका, हुई सुपरहिट

विजय वर्मा ने आगे बताया कि फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मैसी ने उन्हें खूब रुलाया. उन्होंने कहा, “@vikantmassey ने मुझे बहुत रुलाया… उनकी एक्टिंग जबरदस्त थी.”

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है. विक्रांत मैसी ने मनोज की मुख्य भूमिका निभाई, जबकि मेधा ने उनकी प्रेमिका, आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की भूमिका निभाई.

यह फ़िल्म अक्टूबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से कुछ खास प्रतिक्रियां नहीं मिली, लेकिन जब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी+ हॉटस्टार पर आई. तब काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई.

आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, अनुराग कश्यप, यहां तक ​​कि कंगना रनौत, कैटरीना कैफ, रोहित शेट्टी ने फिल्म की तारीफ की.

12वीं फेल, मनोज कुमार शर्मा और उनकी आईआरएस अधिकारी पत्नी श्रद्धा जोशी की वास्तविक जीवन की कहानी बताती है. यह चंबल के एक युवा लड़के के रूप में मनोज के जीवन का वर्णन करता है, जो वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद एक आईपीएस अधिकारी बनने में कामयाब होता है.

9.2 की अपनी रेटिंग के साथ, 12वीं फेल ने 2023 के कुछ सबसे बड़े हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स (8.6), क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर (8.4) शामिल हैं.

Also Read: 12th Fail से लेकर दंगल-3 इडियट्स तक, युवा को प्रेरित करती है ये बेहतरीन फिल्में, बिल्कुल न करें मिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >