Zomato Pure Veg Fleet: जोमैटो को क्यों वापस लेना पड़ा वेज फूड डिलीवरी के लिए हरे रंग की ड्रेस वाला फैसला

Zomato Pure Veg Fleet: वेजीटेरियन फूड सर्विस के लिए जोमैटो ला रही थी हरे रंग की ड्रेस. सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा, तो कंपनी ने अपना फैसला पलटा.

Zomato Pure Veg Fleet : ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म जोमैटो का एक फैसला उसपर भारी पड़ गया. जोमैटो ने दरअसल वेजीटेरियन फूड डिलीवरी के लिए एक अलग डिलीवरी सिस्टम सर्विस के शुरुआत का ऐलान किया. कंपनी के इस कदम की आलोचना होने लगी, तो जोमैटो ने अपना फैसला वापस ले लिया.

खाने-पीने के सामान की ऑनलाइन आपूर्ति करने वाली कंपनी जोमैटो ने शाकाहारी उत्पादों की आपूर्ति के लिए एक अलग सेवा शुरू करने को लेकर हो रही आलोचना के बीच कहा है कि उसके सभी कर्मचारी पहले की तरह सिर्फ लाल रंग की वेशभूषा में ही नजर आएंगे.

Zomato को पेमेंट एग्रीगेटर के लिए RBI की मंजूरी, खाना मंगाने के साथ कर सकेंगे ईकॉमर्स ट्रांजेक्शन

जोमैटो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि शाकाहारी उत्पादों की आपूर्ति करने वाले कर्मचारियों को हरे रंग की वेशभूषा पहनाने का विचार छोड़ा जा रहा है और सभी आपूर्तिकर्ता लाल रंग की वेशभूषा में ही रहेंगे.

Zomato x post on pure veg flee

गोयल ने कहा, हम शाकाहारी ग्राहकों के लिए एक अलग दस्ता शुरू करना जारी रख रहे हैं लेकिन हमने वेशभूषा के रंग के आधार पर फर्क को हटाने का फैसला किया है. हमारे सामान्य दस्ते और शाकाहारी दस्ते दोनों के ही सदस्य लाल रंग की वेशभूषा में ही रहेंगे.

WATCH: पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, Zomato ब्वॉय ने न‍िकाला जुगाड़, घोड़े पर बैठकर की फूड ड‍िलीवरी

दरअसल शाकाहारी उत्पादों की आपूर्ति के लिए एक अलग दस्ता बनाने के जोमैटो के फैसले का सोशल मीडिया पर विरोध होने लगा था. लोगों का कहना था कि लाल और हरे रंग के आधार पर आपूर्तिकर्ताओं को आवासीय सोसाइटी के भीतर घुसने देने को लेकर विवाद हो सकता है. इसी के बाद जोमैटो ने इस फैसले में बदलाव किया है.

गोयल ने कहा कि सभी चालकों के सिर्फ लाल रंग की ही वेशभूषा में रहने से शाकाहारी या मांसाहारी उत्पादों के आपूर्तिकर्ताओं के बीच कोई फर्क नहीं हो सकेगा. हालांकि कंपनी के ऐप पर ये दोनों खंड अलग-अलग नजर आते रहेंगे. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >