Zomato Platform Fee Hike: महंगी हो गई जोमैटो की फूड डिलीवरी, बढ़ गई प्लैटफॉर्म फीस

Zomato Platform Fee Hike: जौमेटो ने त्योहारी सीजन के दौरान अपने प्लैटफॉर्म फीस को 7 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया है.

Zomato Platform Fee Hike: पॉपुलर फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो ने फेस्टिव सीजन के दौरान फूड डिलीवरी पर प्लैटफॉर्म फीस बढ़ा दी है. कंपनी का कहना है कि यह वृद्धि उसके खर्चों को कवर करने और व्यस्त समय में सेवाएं बनाये रखने में मदद करेगी.

Zomato Platform Fee Hike: त्योहारों के मद्देनजर 10 रुपये तक बढ़ा शुल्क

खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने वाले ऑनलाइन मंच जोमैटो ने कुछ शहरों में मंच शुल्क बढ़ाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की. कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में उस खबर पर स्पष्टीकरण दिया, जिसमें कहा गया था कि त्योहारों के मद्देनजर मंच ने शुल्क को 10 रुपये तक बढ़ा दिया है.

Zomato Platform Fee Hike: कंपनी ने बताया नियमित प्रक्रिया

जोमैटो ने कहा, हमने वास्तव में कल (बुधवार) कुछ शहरों में मंच शुल्क बढ़ाया है. कंपनी अब राष्ट्रीय राजधानी में त्योहारी सीजन मंच शुल्क के तौर पर 10 रुपये वसूल रही है. जोमैटो ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किन शहरों में मंच शुल्क में कितनी वृद्धि की गई है. उसने कहा, मंच शुल्क में इस तरह के बदलाव नियमित एक व्यावसायिक प्रक्रिया है और ऐसा समय-समय पर किया जाता है. यह (शुल्क) हर शहर में अलग हो सकते हैं.

Zomato Platform Fee Hike: 2 रुपये का प्लैटफॉर्म फीस 10 रुपये का हुआ

फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो भारत के हर कोने में लोगों तक उनका पसंदीदा खाना पहुंचाता है. इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. जौमेटो ने त्योहारी सीजन के दौरान अपने प्लैटफॉर्म फीस को 7 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया है. इसके लिए प्लैटफॉर्म ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. मालूम हो कि जोमैटो ने अगस्त 2023 में पहली बार प्लैटफॉर्म फीस की शुरुआत की थी, जो तब 2 रुपये तय किया गया था. समय के साथ कंपनी ने इसे बढ़ाकर अब 10 रुपये कर दिया है.

Zomato के सीईओ गोयल साहब के साथ गुरुग्राम के मॉल में गजब हो गया, पढ़ें पूरी खबर

Zomato ने AI से बनाये गए फूड इमेज पर लगाया बैन, अब नहीं चलेगी रेस्टोरेंट की होशियारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >