ऑनलाइन फूड ऑर्डर की जंग में कौन जीता- दिल्ली या बेंगलुरु?

Zomato Order: जोमैटो ने 2025 में दिल्ली-एनसीआर से सबसे अधिक 4.22 करोड़ ऑर्डर हासिल किये. रक्षाबंधन पर हर मिनट 171 मिठाइयों और क्रिसमस पर 98 केक ऑर्डर हुए. विदेशों में भी जोमैटो का जलवा दिखा.

Zomato Order: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म जोमैटो ने 2025 में रिकॉर्ड तोड़ ऑर्डर हासिल किये. कंपनी के ताजा आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली-एनसीआर ने सबसे अधिक 4.22 करोड़ ऑर्डर देकर देशभर में पहला स्थान पाया. वहीं त्योहारों और खास मौकों पर मिठाइयों और केक की बंपर डिमांड ने जोमैटो की डिलीवरी को नयी ऊंचाई पर पहुंचा दिया.

दिल्ली-एनसीआर बना ऑर्डर का बादशाह

दिल्ली-एनसीआर ने 2025 में जोमैटो को सबसे ज्यादा ऑर्डर दिये. कुल 4.22 करोड़ ऑर्डर के साथ यह क्षेत्र देश का सबसे बड़ा फूड डिलीवरी मार्केट बन गया.

बेंगलुरु की टक्कर

दिल्ली-एनसीआर के बाद बेंगलुरु ने भी शानदार प्रदर्शन किया. यहां से 4.23 करोड़ ऑर्डर दर्ज हुए, जिससे यह शहर जोमैटो के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार साबित हुआ.

रेलवे स्टेशनों पर फूड क्रेज

रेल यात्रियों ने भी जोमैटो को खूब पसंद किया. विजयवाड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन से सबसे अधिक 1.14 लाख ऑर्डर मिले, जो यात्रियों की बदलती आदतों को दर्शाता है.

त्योहारों पर मिठाइयों और केक की धूम

रक्षाबंधन पर हर मिनट 171 मिठाइयों के ऑर्डर और क्रिसमस पर प्रति मिनट 98 केक ऑर्डर किये गए. यह त्योहारों पर ऑनलाइन फूड डिलीवरी की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है.

विदेशों में भी जोमैटो का जलवा

भारत ही नहीं, विदेशों में भी जोमैटो का दबदबा रहा. संयुक्त अरब अमीरात से 2.31 लाख, अमेरिका से 1.2 लाख और ब्रिटेन से 80 हजार ऑर्डर मिले.

यह भी पढ़ें: Zomato CEO दीपिंदर गोयल का यह गोल्डन गैजेट रोकेगा बढ़ती उम्र, जानिए क्या है Temple

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >