Zomato पर अब मिलेगा सस्ता खाना, बड़े काम का है नया फीचर

Zomato का Food Rescue फीचर तब काम करता है, जब कोई यूजर अपना ऑर्डर कैंसिल करता है. कंपनी उस खाने को नष्ट करने के बजाय इसे पास के कस्टमर्स को बहुत सस्ते दामों पर उपलब्ध कराती है.

Zomato Food Rescue: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म जोमैटो ने फूड रेस्क्यू फीचर शुरू किया है. फूड रेस्क्यू पहल, जोमैटो एक स्मार्ट और सामाजिक रूप से जिम्मेदार कदम है, जो खाने की बर्बादी को रोकने की कोशिश कर रही है. जोमैटो फूड रेस्क्यू फीचर के तहत जब कोई यूजर अपना ऑर्डर कैंसिल करता है, तो कंपनी अब उसे नष्ट करने के बजाय उसे दूसरे कस्टमर्स को बहुत सस्ते दामों पर उपलब्ध करा रहा है.

यूजर्स को मिलेगा पॉपअप

कैंसिल किये गए ऑर्डर को 3 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले अन्य यूजर्स को एक पॉपअप के जरिये पेश किया जाएगा. इस पॉपअप में फूड की तस्वीर और डिस्काउंट कीमत दिखाई जाएगी, जिससे कस्टमर्स इसे कम दाम में खरीद सकते हैं.

Zomato food rescue / x

खाने की बर्बादी कम करना है मकसद

फूड रेस्क्यू फीचर जोमैटो इस पहल का मुख्य उद्देश्य खाने की बर्बादी को रोकना है, क्योंकि हर साल लाखों टन खाना फेंका जाता है, जबकि कई लोग भुखमरी से जूझते हैं. इसके अलावा, यह जोमैटो को अपने डिलीवरी नेटवर्क का अधिकतम उपयोग करने में मदद करेगा और साथ ही कस्टमर्स को एक बेहतर डील पाने का मौका मिलेगा.

दाम में कम, स्वच्छ और ओरिजिनल पैकिंग

दीपेंदर गोयल की इस पहल का मतलब यह भी है कि खाना न केवल सस्ता मिलेगा, बल्कि यह स्वच्छ और ओरिजिनल पैकिंग में होगा, जिससे उपभोक्ता की संतुष्टि भी बनी रहेगी. यह कदम न केवल पर्यावरण की दृष्टि से फायदेमंद है, बल्कि यह एक नये तरह के कंज्यूमर एक्सपीरिएंस को भी पेश करता है, जिसमें कस्टमर्स को सस्ती कीमतों पर गुणवत्ता से समझौता किये बिना खाना मिल सकता है.

Zomato Platform Fee Hike: महंगी हो गई जोमैटो की फूड डिलीवरी, बढ़ गई प्लैटफॉर्म फीस

Zomato के सीईओ गोयल साहब के साथ गुरुग्राम के मॉल में गजब हो गया, पढ़ें पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >