YouTuber Kunwari Begum: यूट्यूब पर कुंवारी बेगम के नाम से गंदी बात करनेवाली शिखा मैत्रेय कौन है?

YouTuber Kunwari Begum: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लिया. इस वीडियो में एक महिला लोगों को चाइल्ड एब्यूज को लेकर उकसाती और बच्चों के प्रति दुर्व्यवहार को बढ़ावा देती नजर आ रही थी.

YouTuber Kunwari Begum: यूट्यूब पर वीडियो बनाकर चाइल्ड अब्यूज को बढ़ावा देने को लेकर एक महिला यूट्यूबर अपनी घिनौनी कारस्तानियों के लिए सोशल मीडिया में वायरल होकर पुलिस के हत्थे चढ़ गई है. आरोपित महिला ने यूट्यूब पर कुंवारी बेगम के नाम से चैनल बनाया था, जहां वह आपत्तिजनक वीडियोज बनाकर अपलोड करती जा रही थी. महिला के यूट्यूब चैनल पर आपत्तिजनक कंटेंट के वीडियोज की भरमार है.

सोशल मीडिया में आयीं हजारों शिकायतें

यूट्यूब पर कुंवारी बेगम के नाम से मशहूर, यूट्यूबर शिखा मैत्रेय को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की कौशांबी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली की एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत शिखा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. सोशल मीडिया प्लैटफाॅर्म एक्स पर उसके खिलाफ लगभग एक हजार से अधिक लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी.

2 शब्द से शुरू हुई तलाश और फिर 7 साल की उम्र में मां-बाप से बिछड़ा बच्चा 22 साल बाद लौटा अपने घर

सोशल मीडिया में छिड़ी गंदी करतूत पर रोक लगाने की मुहिम

शिखा मैत्रेय का एक हालिया सनसनीखेज वीडियो 22 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा. इस वीडियो को देखने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग के अधिकारियों ने पुलिस से कार्रवाई करने के लिए कहा. इसके बाद सोशल मीडिया में भी उसकी गंदी करतूत पर रोक लगाने की मुहिम छिड़ी और नतीजतन वह आज सलाखाें के पीछे है. शिखा अपने अश्लील वीडियोज को लेकर काफी दिनों से वायरल हो रही थी. केस दर्ज होने के बाद यूट्यूब चैनल से आपत्तिजनक कंटेंट वाले कुछ वीडियोज हटा दिये गए हैं.

चाइल्ड एब्यूज को लेकर उकसाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो पर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने संज्ञान लिया. इस वीडियो में एक महिला लोगों को चाइल्ड एब्यूज को लेकर उकसा रही थी और बच्चों के प्रति दुर्व्यवहार को बढ़ावा दे रही थी. इस मामले में कौशांबी थाने में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने तहरीर दी थी, जिसका संज्ञान लेते हुए थाने में उचित धाराओं में केस दर्ज कराया गया. महिला के पास से मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद हुआ है. इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Tech Tips: बरसात के मौसम में गूगल मैप्स के साथ कर रहे हैं यात्रा, तो ऐसे रहें सुरक्षित

यूट्यूब चैनल पर अश्लील कंटेंट वाले वीडियोज की भरमार

खुद को गेमर बतानेवाली गिरफ्तार महिला य��ट्यूबर 23 वर्षीय शिखा मैत्रेय कुंवारी बेगम के नाम से यूट्यूब चैनल चलाती है. इसके यूट्यूब चैनल पर कई सारे वीडियो ऐसे हैं, जिनका कंटेंट अश्लील है. शिखा गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ी इलाके में रहती है. वह एनआईएफटी दिल्ली से पासआउट है. वह पहले बेंगलुरु में जॉब कर चुकी है. शिखा बीते 2 साल से कुंवारी बेगम के नाम से यूट्यूब चैनल चला रही थी, जिस पर वह आपत्तिजनक वीडियो शेयर कर रही थी. पिछले 3 महीने से वह ज्यादा एक्टिव थी.

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बनाया ऐसा वीडियो?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पुलिस की पूछताछ में शिखा ने बताया है कि उसने यह वीडियो यूट्यूब पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बनाया था. पुलिस का कहना है कि उसने अपना जुर्म कुबूल किया है और अपनी गलती के लिए माफी मांगी है. उसने बताया कि वह दिल्ली से पढ़ी है. उसने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है. यूट्यूब चैनल चलाने के साथ ही वह फैशन डिजाइनिंग का काम भी करती है. पुलिस ने बताया है कि शिखा ने कई साल पहले कुंवारी बेगम के नाम से यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया था. इसी पर वह लाइव आकर नवजात शिशुओं संग यौन शोषण करने के लिए लोगों को उकसाने वाले वीडियो बनाती. इस चैनल पर उसके और भी आपत्तिजनक वीडियो हैं. इनमें कुछ वीडियोज में वह लोगों को महिलाओं के साथ दुष्कर्म के लिए उकसाती भी नजर आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >