YouTube पर सबसे पहले किसने किया था वीडियो अपलोड? 99% लोग नहीं जानते यूट्यूब के बारें यह 10 मजेदार बातें

YouTube पर अपलोड किया गया पहला वीडियो ‘Me at the zoo’ था, जिसमें यूट्यूब के को-फाउंडर जावेद करीम नजर आते हैं. यह वीडियो 23 अप्रैल 2005 को अपलोड किया गया था. 19 सेकंड के इस क्लिप में करीम सैन डिएगो चिड़ियाघर में हाथियों के सामने खड़े दिखाई देते हैं.

YouTube: आज से लगभग 20 साल पहले एक साधारण-सी वीडियो ने डिजिटल क्रांति की बुनियाद रख दी थी. बात हो रही है यूट्यूब पर अपलोड की गई पहली वीडियो की, जिसे 23 अप्रैल 2005 को शूट किया गया था. यूट्यूब के को-फाउंडर और पूर्व पेपाल कर्मचारी चाड हर्ले, स्टीव चेन और जावेद करीम द्वारा शूट किया गया ‘Me at the Zoo’ यूट्यूब पर अपलोड किया गया पहला वीडियो था.

मात्र 19 सेकेंड के इस वीडियो को अभी तक 356 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. उस वक्त किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह छोटा-सा कदम मनोरंजन, शिक्षा और संस्कृति की दुनिया में एक नई क्रांति की शुरुआत करेगा. आज यूट्यूब न सिर्फ कंटेंट क्रिएटर्स का मंच है, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर विचारों और रचनात्मकता के आदान-प्रदान का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है.

आप भी देखें वीडियो

YouTube के बारे में 10 मजेदार बातें 

  • अप्रैल 2025 तक, हर दिन यूट्यूब पर 2 करोड़ से अधिक वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं.
  • यूट्यूब पर अब 300 से भी अधिक म्यूजिक वीडियो ऐसे हैं, जो एक अरब से ज्यादा बार देखे जा चुके हैं.
  • यूट्यूब म्यूजिक और यूट्यूब किड्स दोनों अब 10 साल पूरे कर चुके हैं. खास बात यह है कि यूट्यूब म्यूजिक को लॉन्च से पहले ‘कोडनेम वुडस्टॉक’ के नाम से जाना जाता था.
  • साल 2024 में, यूट्यूब यूजर्स ने प्रतिदिन औसतन 10 करोड़ से अधिक कमेंट किए, वहीं क्रिएटर्स ने हर दिन करीब 1 करोड़ कमेंट्स को ‘हार्ट’ दिया.
  • 2024 के दौरान, यूट्यूब वीडियो को यूजर्स की ओर से हर दिन औसतन 3.5 अरब से ज्यादा लाइक्स मिले.
  • दुनियाभर में यूट्यूब पर हर एक मिनट में 500 घंटे से अधिक वीडियो कंटेंट अपलोड किए जाते हैं. 
  • यूट्यूब इस्तेमाल करने वालों की संख्या के मामले में भारत पहले स्थान पर है.
  • अमेरिकी यूट्यूब हस्ती MrBeast अब यूट्यूब पर सबसे अधिक सब्सक्राइब किया जाने वाला चैनल बन गया है, जिसके 386 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.
  • यूट्यूब से सबसे अधिक कमाई करने वाले क्रिएटर मिस्टर बीस्ट हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने लगभग 700 मिलियन डॉलर (लगभग 5800 करोड़ रुपये) की कमाई की है.
  • यूट्यूब पर सबसे अधिक देखा जाने वाला वीडियो “बेबी शार्क डांस” है, जिसे पिंकफॉन्ग किड्स सॉन्ग्स एंड स्टोरीज ने बनाया है. इस वीडियो को अब तक 15 अरब से ज्यादा  बार देखा जा चुका है.

यह भी पढ़े: YouTube @20: यूट्यूब की 20वीं वर्षगांठ पर आए जबरदस्त नए फीचर्स, जानिए क्या है खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >