200MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ Xiaomi 17 Ultra ग्लोबली लॉन्च, साथ में आया Xiaomi 17

शाओमी ने अपनी नई 17 सीरीज लॉन्च कर दी है. इसमें Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 शामिल हैं. दोनों ही फोन्स में कंपनी ने दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप दी है और साथ ही एडवांस Leica कैमरा सिस्टम भी दिया गया है.

शनिवार को Xiaomi ने अपनी नई Xiaomi 17 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. चीन की इस कंपनी ने इस बार लाइनअप में दो स्मार्टफोन पेश किए हैं. पहला Xiaomi 17 और दूसरा Xiaomi 17 Ultra. दोनों ही फोन Qualcomm के लेटेस्ट और पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आते हैं. फोटोग्राफी की बात करें तो इन स्मार्टफोन्स में Leica के साथ मिलकर ट्यून किया गया कैमरा सिस्टम दिया गया है. आइए डिटेल में जानते हैं इनके फीचर्स और प्राइस.

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की कीमत

Xiaomi 17 की कीमत ग्लोबल मार्केट में EUR 999 (लगभग ₹1,07,449) रखी गई है. यह फोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है. कलर ऑप्शन्स की बात करें तो इसे Alpine Pink, Black, Ice Blue और Venture Green में खरीदा जा सकता है.

वहीं, Xiaomi 17 Ultra थोड़ा प्रीमियम सेगमेंट में आता है. इसकी कीमत EUR 1,499 (लगभग ₹1,61,264) रखी गई है, जिसमें आपको 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है. यह फोन Black, Starlit Green और White कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है.

Xiaomi 17 Ultra के फीचर्स

यह फोन ड्यूल सिम (नैनो + नैनो) सपोर्ट के साथ आता है और Android 16 बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है. इसमें बड़ा 6.9-इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,060 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में 3nm वाला Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है. इसके साथ Adreno 840 GPU, 16GB LPDDR5x Ultra RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है.

कैमरा सेक्शन भी काफी प्रीमियम है. इसमें Leica-tuned ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का 1-इंच सेंसर वाला LOFIC Omnivision 1050L प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 50MP का Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है. सेल्फी के लिए सामने 50MP का OV50M कैमरा दिया गया है.

बैटरी की बात करें तो Xiaomi 17 Ultra में बड़ी 6,000mAh बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इतना ही नहीं, इसमें 22.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है.

Xiaomi 17 के फीचर्स

फोन में 6.3-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. इसके अलावा इसमें HDR10+, HDR Vivid और Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो Xiaomi 17 में वही चिपसेट और कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिलते हैं जो इसके Ultra वेरिएंट में दिए गए हैं. फोन में 12GB LPDDR5T रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है.

कैमरा सेक्शन भी काफी मजबूत है. इसमें Leica-tuned ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी के लिए भी कंपनी ने 50MP का फ्रंट कैमरा दिया है.

बैटरी के मामले में भी फोन पीछे नहीं है. Xiaomi 17 में 6,330mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: मार्च में स्मार्टफोन लॉन्च की भरमार, Nothing और Motorola के फोन भी एंट्री को तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >