दुनियाभर में X फिर हुआ डाउन, 30000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (पहले Twitter) की सर्विस एक बार फिर दुनियाभर में डाउन हो गई है. भारत और अमेरिका में यूजर्स को वेबसाइट और ऐप ऐक्सेस करने में दिक्कत आ रही है.

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (पहले Twitter) एक बार फिर ग्लोबली डाउन हो गया है. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, 30,000 से ज्यादा लोगों ने प्लेटफॉर्म से जुड़ी दिक्कतों की शिकायत की है. अमेरिका में इसका असर सबसे ज्यादा देखा गया, जहां रात 2:15 बजे (EST) यानी भारत में दोपहर 12:45 बजे के आसपास शिकायतें अपने पीक पर पहुंच गई और करीब 31,600 रिपोर्ट्स दर्ज की गई.

डाउनडिटेक्टर रिपोर्ट
डाउनडिटेक्टर रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 50% यूजर्स को फीड या टाइमलाइन लोड करने में परेशानी हो रही है, 41% लोग X ऐप खोल ही नहीं पा रहे, जबकि 6% यूजर्स को वेबसाइट में दिक्कत आ रही है. शुरुआत में यह समस्या अमेरिका में ज्यादा थी, लेकिन अब भारत में भी तेजी से बढ़ रही है. यहां शिकायतों की संख्या 1,000 के पार पहुंच गई है और कई यूजर्स प्लेटफॉर्म एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: एलन मस्क का बड़ा दांव: स्पेसएक्स की छतरी के नीचे आये स्टारलिंक, ग्रोक और X; जानिए इससे क्या बदलेगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >