X Premium प्लान पर मिल रहा जबरदस्त 50% डिस्काउंट, सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका

X ने इंडिया में अपने Premium प्लान्स पर कुछ समय के लिए पूरे 50% की छूट दे दी है. मतलब अब पहले से काफी सस्ते में ये प्लान मिल रहे हैं. इन प्लान्स को लेने पर आपको कम ads दिखेंगे, अकाउंट पर वेरिफिकेशन मिलेगा, पोस्ट की एनालिटिक्स देखने का ऑप्शन मिलेगा.

X Premium Plans: एलन मस्क की X ने इंडियन यूजर्स के लिए अपने Premium सब्सक्रिप्शन पर सीधा 50% तक का डिस्काउंट दे दिया है. ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है. इसमें मंथली से लेकर बड़े प्लान्स तक सब शामिल हैं. मतलब अब कम पैसे में आपको ब्लू टिक (वेरिफिकेशन), कम ऐड्स, क्रिएटर टूल्स और AI जैसी कई प्रीमियम फीचर्स आपको मिल जाएंगी. अगर आप ये प्लान लेना चाहते हैं तो इसकी डिस्काउंटेड पैसे सीधे X के Premium सब्सक्रिप्शन पेज पर दिख रही है. फिलहाल कंपनी इसे टाइम-बाउंड प्रोमोशनल ऑफर के तौर पर पेश कर रही है.

प्रीमियम टियर के सभी प्लान्स पर मिल रह डिस्काउंट

कंपनी ने अपने तीनों पेड प्लान यानी Basic, Premium और Premium+ पर अच्छा-खासा डिस्काउंट दे रखा है. सबसे सस्ता Basic प्लान है. इसकी प्राइस अभी करीब 170 रुपये महीने रखी गई है. इसमें आपको छोटे-छोटे रिप्लाई बूस्ट, बुकमार्क फोल्डर्स, हाइलाइट्स टैब का एक्सेस, पोस्ट एडिट करने का ऑप्शन, लंबी पोस्ट लिखने की सुविधा और कुछ कस्टमाइजेशन फीचर्स मिल जाते हैं.

वहीं अगर आप थोड़ा ज्यादा फीचर चाहते हैं, तो Premium प्लान पर भी बढ़िया डील मिल रही है. इस प्लान पर पहले दो महीनों के लिए 50% का डिस्काउंट दिया जा रहा है. यानी आपको यह प्लान अभी करीब 213.50 रुपये महीने में मिल जाएगा. बता दें इसकी असली कीमत 427 रुपये महीना है. लेकिन ध्यान रहे, ऑफर खत्म होने के बाद यह फिर से पुराने रेट पर रिन्यू होगा.

अब बात करते हैं सबसे टॉप वाले Premium+ प्लान की. इस पर भी पहले दो महीनों के लिए 50% की छूट मिल रही है. अभी इसकी कीमत करीब 1,285 रुपये महीने है. इसकी असल में प्राइस 2,570 रुपये महीने होती है. ऑफर खत्म होने के बाद इसकी कीमत फिर से पहले वाली हो जाएगी.

कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?

Basic प्लान में आपको पोस्ट एडिट करने के टूल्स मिलते हैं, लंबे फॉर्मेट में कंटेंट लिखने का ऑप्शन मिलता है और बुकमार्क फोल्डर व हाइलाइट्स जैसी सुविधाओं से चीजों को अच्छे से मैनेज कर सकते हैं.

अब अगर आप Premium प्लान लेते हैं, तो इसमें थोड़ा और बढ़िया फायदा मिलता है. जैसे आपको वेरिफाइड टिक मिल जाता है, आपकी रिप्लाई ज्यादा लोगों तक पहुंचती है, फीड में कम ऐड्स दिखते हैं और एडवांस एनालिटिक्स का एक्सेस मिलता है. साथ ही Grok AI फीचर्स, आर्टिकल लिखने के टूल्स, क्रिएटर सब्सक्रिप्शन और पैसे कमाने के ऑप्शन भी खुल जाते हैं.

वहीं Premium+ प्लान सबसे टॉप वाला है. इसमें ऐड्स पूरी तरह खत्म हो जाते हैं, रिप्लाई बूस्ट और ज्यादा बढ़ जाता है, SuperGrok का एक्सेस मिलता है, एडवांस सर्च टूल्स और नए फीचर्स सबसे पहले इस्तेमाल करने का मौका मिलता है. इतना ही नहीं, इसमें नया हैंडल मार्केटप्लेस भी मिलता है. इसकी मदद से  आप प्रीमियम यूजरनेम के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Idiot Index: टेस्ला, स्पेसएक्स और xAI- एलन मस्क के एक ही फॉर्मूले की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >