Google Doodle: बर्फ पर खेल, स्क्रीन पर जादू, आज दिखा आइस हॉकी का जुनून

Google Doodle: आज के डूडल में Google ने विंटर ओलंपिक 2026 के खेल Ice Hockey को दिखाया गया है. डूडल में खिलाड़ी को बर्फ पर स्लाइड करते हुए स्टिक के साथ पक को आगे बढ़ते दिखाया गया है, जो तेज रफ्तार और टीमवर्क का प्रतीक है.

Google Doodle: इटली के मिलान में विंटर ओलंपिक 2026 चल रहा है. ये ओलंपिक 22 फरवरी तक चलेगा. ऐसे में विंटर ओलंपिक गेम्स को गूगल भी खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है. हर रोज गूगल अपने डूडल के जरिए विंटर स्पोर्ट्स को एनिमेशन के जरिए दिखा रहा है. आज 11 फरवरी को भी गूगल डूडल एक खास अंदाज में नजर आ रहा है, जहां क्रियेटर्स ने एक एक्साइटिंग विंटर गेम को क्रिएटिव तरीके से दिखाकर खेलों के जुनून और खिलाड़ियों की मेहनत को सलाम किया है.

क्या है आज का गूगल डूडल?

आज का गूगल डूडल Ice Hockey जैसे पॉपुलर विंटर स्पोर्ट को डेडिकेटेड है. यह डूडल इस खेल की तेजी, रोमांच और कॉम्पिटिशन को सम्मान दे रहा है, जो दुनिया के कई देशों में काफी पसंद किया जाता है. गूगल ने आज अपने डूडल में बर्फ पर स्लाइड करते प्लेयर्स के हर मूवमेंट को गूगल ने क्रिएटिव तरीके से दिखाया है.

क्या दिख रहा डूडल में?

आज के डूडल में Ice Hockey खिलाड़ियों की मूवमेंट को बेहद क्रिएटिव तरीके से दिखाया गया है. बर्फ पर स्लाइड करते हुए प्लेयर, स्टिक के साथ पक को आगे बढ़ाते दिखाई दे रहा है. आज के डूडल में ठंडे नीले और सफेद रंगों का इस्तेमाल किया गया है. डूडल के मल्टी-फ्रेम स्टाइल डिजाइन से ऐसा लगता है, जैसे खिलाड़ी पल-पल आगे बढ़ रहे हों.

Ice Hockey क्या होती है?

Ice Hockey एक तेज रफ्तार टीम गेम है, जिसे बर्फ से ढके मैदान पर खेला जाता है. इसमें दो टीमें होती हैं, जिसमें एक टीम के खिलाड़ी स्टिक की मदद से एक छोटी सी पक को ऑपोसिट टीम के गोल में डालने की कोशिश करते हैं. इस खेल में स्पीड, बैलेंस, स्ट्रैटेजी और टीमवर्क चारों की अहम भूमिका होती है. यही वजह है कि यह दुनिया के सबसे रोमांचक खेलों में गिना जाता है.

क्यों खास है गूगल डूडल?

गूगल डूडल इसलिए खास है, क्योंकि यह सिर्फ जानकारी नहीं देता, बल्कि किसी भी चीज को लाइव तरीके से दिखाने और समझाने की कोशिश करता है. चाहे वह कोई खेल हो, ऐतिहासिक दिन या फेस्टिवल, डूडल लोगों का ध्यान खींचता है और उन्हें कुछ नया जानने के लिए उत्साहित करता है. आज का Ice Hockey डूडल भी इसी सोच का उदाहरण है, जो खेल की भावना और कला को एक ही फ्रेम में खूबसूरती से पिरो देता है.

यह भी पढ़ें: विंटर ओलंपिक पर गूगल का खास Doodle, क्रिएटिव तरीके से दिखा रहा Snowboarding गेम का कमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >