AC वाले रूम में लोग क्यों रख रहे पानी से भरी बाल्टी? वजह जान आप भी करने लगेंगे ऐसा

क्या आपने कभी गौर किया है कि लोग AC कमरे में पानी से भरी बाल्टी क्यों रखते हैं? इसका कारण हवा में नमी बनाए रखना है. इससे नींद में सुधार होता है, त्वचा को सूखा होने से बचाया जा सकता है और यह कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है.

AC Tips: देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे लोगों का पसीने छूट रहे हैं. किसान से लेकर कामकाजी वर्ग तक, हर कोई गर्मी से बेहाल है. देश के अधिकांश शहरों में तापमान आसमान छू रहा है और ऐसा लग रहा है मानो आसमान से आग के गोले बरस रहे हो. लोग राहत पाने के लिए घरों में कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर का सहारा ले रहे हैं. ऐसे में आपने हाल फिलहाल में देखा होगा कि एक ट्रेंड स्टार्ट हो गया है जिसमें लोग अपने एसी वाले रूम में पानी से भरा बाल्टी रख रहे हैं.

एसी वाले कमरे में बाल्टी में पानी रखने के पीछे क्या कारण है, यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, एयर कंडीशनर वाले कमरे में एक बाल्टी पानी रखना कई मायनों में फायदेमंद होता है. इससे न केवल कमरे में नमी बनी रहती है, बल्कि हवा का संचार भी बेहतर होता है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एसी कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखने से कौन-कौन से फायदे होते हैं? आइए जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी सभी जानकारी.

AC Tips: एसी कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखने से मिलेंगे ये फायदे

कमरे में नमी बनी रहेगी 

एसी कमरे में नमी बनाए रखना बेहद जरूरी होता है. एसी चालू होने पर कमरे की हवा काफी ज्यादा सूखी हो जाती है, जिससे चेहरे और गले में भी रूखापन महसूस होता है. विशेषज्ञों के अनुसार, कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखने से वातावरण में नमी बनी रहती है, जिससे इस समस्या से छुटकारा मिलती है.

नींद अच्छी आएगी 

अगर कमरे में पानी से भरा बाल्टी हो तो उससे नींद भी अच्छी आती है. ऐसा इसीलिए क्यूंकि कमरे में सही मात्रा में नमी होने से नींद की गुणवत्ता बेहतर हो जाती है. सूखी हवा नींद में खलल डाल सकती है, लेकिन पानी की बाल्टी रखने से यह दिक्कत नहीं होती.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता बारिश के मौसम में कितने नंबर पर चलाना चाहिए AC, जान जाएगा तो रहेगा उमस से कोसों दूर

त्वचा रहेगी खिली-खिली 

सूखी हवा त्वचा को बेजान और रूखी बना सकती है. ऐसे में एसी वाले कमरे में पानी की बाल्टी रखने से त्वचा में नमी बनी रहती है और त्वचा हाइड्रेटेड रहती है.

सर्दी-जुकाम से बचे रहेंगे

एसी की सूखी हवा सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है. इससे गले में खराश, सर्दी और खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लेकिन एक आसान उपाय इन दिक्कतों से राहत दिला सकता है. एसी वाले कमरे में एक बाल्टी पानी रखने से नमी बनी रहती है, जिससे इन समस्याओं से आसानी से बचा जा सकता है.

पौधे रहेंगे हरे-भरे 

अगर आप अपने कमरे में पौधे रखें है तो तो उनके पास बाल्टी में पानी रखने से उन्हें भी जरूरी नमी मिलती है और जिससे वे अधिक स्वस्थ हरे भरे दिखते हैं.

यह भी पढ़ें: 99% भारतीय नहीं जानते AC चलाने का सही तरीका, जान गए तो बिजली बिल देख नहीं आएगा हार्ट अटैक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >