Who Is Zara Shatavari: ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ जारा शतावरी के बारे में यहां जानें सब कुछ

Who Is Zara Shatavari: ब्रिटेन की फैनव्यू कंपनी, वर्ल्ड एआई क्रिएटर अवॉर्ड्स के साथ मिलकर दुनिया का पहला AI मॉडल्स का ब्यूटी कॉन्टेस्ट करा रही है. इसमें भारत की जारा शतावरी टॉप-10 में शामिल हो गई है. AI जेनरेटेड मॉडल जारा, सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है. आइए जानते हैं कौन है जारा शतावरी-

Who Is Zara Shatavari: क्या आपने एआई मॉडलों की सौंदर्य प्रतियोगिता के बारे में सुना है. ब्रिटेन की कंपनी फैनव्यू, दुनिया का पहला एआई ब्यूटी कॉन्टेस्ट करा रही है. इस एआई सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए दुनियाभर से आये नामों में से शीर्ष 10 एआई मॉडलों के नाम का ऐलान किया गया है. इसमें फ्रांस, मोरक्को, पुर्तगाल और तुर्की सहित भारत को भी जगह मिली है. एआई मॉडल जारा शतावरी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है. आइए जानते हैं कौन है जारा शतावरी-

कौन है जारा शतावरी?

जारा शतावरी को एक इंडियन मोबाइल एडवर्टाइजिंग एजेंसी के को-फाउंडर राहुल चौधरी ने डेवलप किया है और यह एडवांस टेक्नोलॉजी और भारत की सांस्कृतिक प्रामाणिकता के मिश्रण का प्रतीक है. जारा खाने-पीने और घूमने-फिरने की शौकीन है. इसके अलावा वह फैशन में दिलचस्पी रखती है. वह एक हेल्थ और फिटनेस इन्फ्लूएंसर है. उनका सोशल मीडिया पेज भी है, जहां वह हेल्थ और फैशन से जुड़ी टिप्स शेयर करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 11 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. जारा ने अपने बारे में बताया है- स्वास्थ्य, करियर के विकास और फैशन पर सुझाव साझा करना मेरा मिशन है. सलाह देकर लोगों को अपना सर्वश्रेष्ठ जीवन जीने के लिए सशक्त बनाना है. एक प्राकृतिक भारतीय रूप और एक मानवीय स्पर्श के साथ, मेरा लक्ष्य अपने फॉलोअर्स के साथ गहराई से जुड़ना और उन्हें हर दिन प्रेरित करना मेरा उद्देश्य है.

सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग टैलेंट मैनेजर हैं जारा शतावरी

जारा शतावरी ने एआई संचालित सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी और एनालिटिक्स के बारे में सीखने के लिए ऑनलाइन लर्निंग प्लैटफॉर्म से सीखा है. जारा जून 2023 से पीएमएच बायोकेयर की ब्रांड एंबेसडर है. शतावरी अगस्त 2023 में इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग टैलेंट मैनेजर के रूप में डिजीमोजो ई-सर्विसेज एलएलपी से जुड़ी हुई है. यह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली है और इंस्टाग्राम पर उनके 11,500 से अधिक फॉलोअर्स हैं.

Miss AI ब्यूटी कॉन्टेस्ट के बारे में भी जान लीजिए

वर्ल्ड एआई क्रिएटर अवार्ड्स (WAICA) के जरिये दुनिया की पहली एआई ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस एआई (Miss AI) का आयोजन किया जा रहा है. इस इवेंट का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में सुंदरता और क्रिएटिविटी में आये बदलाव को परखना है. अप्रैल में दुनिया के पहले मिस एआई ब्यूटी पेजेंट (World AI Beauty Pageant) का ऐलान किया गया था और इसके लिए दुनियाभर के डिजिटल क्रिएटर्स ने अपनी-अपनी मिस एआई का डेब्यू कराया है. फोर्ब्स के अनुसार, भारत की ओर से इस ब्यूटी पेजेंट में जारा शतावरी भाग ले रही है, जो टॉप-10 में चुनी गई है. 1500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रविष्टियों में से जारा को चुना गया है.

कितनी होगी प्राइज मनी?

फोर्ब्स की रिपोर्ट की मानें, तो कुल नकद पुरस्कार 20,000 डॉलर (लगभग 16 लाख 71 हजार रुपये) से अधिक है. मिस एआई बनने वाली मॉडल को 13,000 डॉलर के अलावा उसे बनाने वाले क्रिएटर को पब्लिक रिलेशन्स के लिए 7,000 डॉलर दिये जाएंगे. जारा शतावरी के डेवलपर राहुल चौधरी ने अपनी क्रिएशन के मिस एआई प्रतियोगिता में दुनियाभर के 1500 प्रतिभागियों में से शीर्ष 10 फाइनलिस्ट के रूप में चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगे की राह बेहतर होने की कामना की है.

ChatGPT Edu यूनिवर्सिटीज में AI का इस्तेमाल बनायेगा आसान, OpenAI का नया टूल जानिए कैसा है

Truecaller लाया AI फीचर, अब Fraud Call करने वालों की खुलेगी पोल

Ratan Tata की कंपनी ने GenAI में तलाशे भविष्य के अवसर, 100 से अधिक GenAI प्रोजेक्ट्स में जुटी

Apple और OpenAI की पार्टनरशिप से जल-भुन गए Elon Musk ? दे डाली iPhone बैन करने की धमकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >