WhatsApp Web से अब सीधे कर पाएंगे Voice और Video कॉल, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp Web अब धीरे-धीरे अपने बीटा यूजर्स के लिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग फीचर शुरू कर रहा है. यानी अब आप लैपटॉप या कंप्यूटर से भी आप कॉल कर पाएंगे. आइए जानते हैं ये फीचर कैसे काम करेगा, फिलहाल किन लोगों को मिल रहा है और बाकी यूजर्स को कब तक मिलेगा.

WhatsApp अब अपने वेब प्लेटफॉर्म को और मजेदार बनाने की तैयारी में है. कंपनी जल्द ही WhatsApp Web पर ही वॉइस (voice) और वीडियो कॉलिंग (video calling) की सुविधा देने वाली है. अब तक कॉलिंग के लिए लोगों को डेस्कटॉप ऐप (desktop app) का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब ये झंझट खत्म होने वाला है. फिलहाल ये फीचर कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए शुरू किया गया है. इससे ये बात साफ है कि जल्द ही ब्राउजर पर WhatsApp चलाना और भी आसान और काम का हो जाएगा.

WhatsApp Web पर मिलेगा वॉइस और वीडियो कॉलिंग

अभी WhatsApp Web पर वॉइस और वीडियो कॉलिंग का फीचर हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं है. फिलहाल ये सुविधा सिर्फ उन्हीं लोगों को मिल रही है, जिन्होंने WhatsApp Web के बीटा प्रोग्राम में हिस्सा लिया है. नॉर्मल यूजर्स को अभी ये ऑप्शन दिखाई नहीं देगा. WhatsApp इस फीचर को धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर रहा है. इसलिए अलग-अलग अकाउंट पर इसकी उपलब्धता अलग हो सकती है. आने वाले हफ्तों में कंपनी इसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है.

कैसे काम करेगा वॉइस और वीडियो कॉल?

WhatsApp Web पर voice और video call करना काफी आसान है. बस अपने ब्राउजर में किसी भी पर्सनल चैट को खोल लें. जैसे ही चैट खुलेगी, ऊपर की तरफ आपको कॉल का आइकन दिख जाएगा. अब बस उस आइकन पर क्लिक करें और तुरंत voice या video call शुरू कर सकते हैं. इसके लिए आपको अलग से कोई सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने या ब्राउजर में एक्सटेंशन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

अभी के लिए सिर्फ one-on-one कॉल की मिलेगी सुविधा

अभी के लिए WhatsApp Web पर कॉलिंग सिर्फ one-on-one चैट में ही काम कर रही है. यानी आप फिलहाल ग्रुप कॉल नहीं कर पाएंगे. कंपनी अभी इस फीचर को टेस्ट और डेवलप कर रही है. जैसे ही सब कुछ सही तरीके से तैयार हो जाएगा, उसके बाद WhatsApp Web पर ग्रुप कॉलिंग का सपोर्ट भी मिलने लगेगा. 

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का मिलेगा सपोर्ट

WhatsApp के मुताबिक, कंपनी प्राइवेसी को सबसे ज्यादा अहमियत देती है. इसलिए WhatsApp Web पर होने वाली सभी वॉइस और वीडियो कॉल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती हैं. आसान शब्दों में कहें तो आपकी कॉल सिर्फ आप और सामने वाले तक ही रहती है. बीच में कोई तीसरा इसे नहीं सुन सकता.

स्क्रीन शेयरिंग फीचर भी मिलेगा

इस नए अपडेट में स्क्रीन शेयरिंग का फीचर काफी काम का साबित होने वाला है. इससे मीटिंग, ऑनलाइन हेल्प या टीम के साथ काम करना और आसान हो जाएगा. अब आप वीडियो कॉल के दौरान सीधे ब्राउजर से अपनी स्क्रीन शेयर कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: WhatsApp चैट डिलीट हो गई? बिना बैकअप ऐसे करें रिकवर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >