WhatsApp पर बिना नंबर शेयर किए शुरू करें चैट, जानें Username सेट करने का तरीका

WhatsApp जल्द ही ऐसा फीचर ला रहा है जिससे आप बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए भी लोगों से जुड़ सकेंगे. इसके लिए यूनिक यूजरनेम का इस्तेमाल होगा, जो Telegram और Instagram जैसा एक्सपीरियंस देगा.

WhatsApp पर आप बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए भी लोगों से चैट कर सकते हैं. अब नंबर की जगह एक यूनिक यूजरनेम होगा, बिल्कुल वैसे ही जैसे Telegram या Instagram में होता है. मतलब अगर कोई आपको मैसेज करेगा, तो उसे आपका नंबर नहीं दिखेगा, बल्कि सिर्फ आपका यूजरनेम दिखाई देगा. अच्छी बात ये है कि ये फीचर ऑप्शनल होगा. यानी अगर आप चाहें तो पहले की तरह सिर्फ नंबर से ही WhatsApp यूज करते रह सकते हैं.

हर अकाउंट के लिए एक यूजरनेम होगा, जिसे आप बाद में बदल भी सकेंगे और उससे आपके पुराने चैट्स या अकाउंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. आपका मोबाइल नंबर वैसे तो अकाउंट से जुड़ा रहेगा (लॉगिन और रिकवरी के लिए), लेकिन दूसरों को दिखाई नहीं देगा जब वे आपको यूजरनेम से मैसेज करेंगे.

WhatsApp में यूजरनेम कैसे सेट करें?

  • सबसे पहले अपने Android या iPhone में WhatsApp खोलें.
  • फिर Settings में जाएं. Android में ऊपर दाईं तरफ जो तीन डॉट होते हैं, उस पर टैप करके Settings खोलें. iPhone में नीचे दिए गए Settings टैब पर जाना होगा.
  • इसके बाद ऊपर अपने प्रोफाइल नाम पर टैप करें, जिससे अकाउंट की डिटेल्स खुल जाएंगी.
  • अब आपको वहां Username का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
  • फिर जो यूजरनेम रखना है, उसे टाइप करें.
  • ध्यान रहे, यूजरनेम 3 से 35 अक्षरों के बीच होना चाहिए, उसमें कम से कम एक लेटर होना जरूरी है, और आप इसमें letters, numbers, dot (.) और underscore (_) ही यूज कर सकते हैं. ये ‘www’ से शुरू नहीं होना चाहिए, ना ही dot से शुरू या खत्म हो सकता है, और लगातार दो dot भी नहीं आ सकते. साथ ही .com, .org या .in जैसे एंडिंग्स भी यूजरनेम में नहीं होनी चाहिए.
  • जब आप सही यूजरनेम डालेंगे, तो WhatsApp खुद चेक करेगा कि वो मौजूद है या नहीं.
  • अगर यूजरनेम मिल गया, तो बस Save या Done पर टैप कर दें.
  • इसके बाद आप अपना WhatsApp नंबर की जगह अपना यूजरनेम दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं.

पर्सनल नंबर शेयर करने की झंझट होगी खत्म

अगर आप अक्सर ऐसे लोगों से चैट करते हैं जिन्हें आप निजी तौर पर नहीं जानते तो ये फीचर आपके काफी काम आ सकता है. अब आपको अपना पर्सनल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप सिर्फ अपना यूजरनेम शेयर करके काम चला सकते हैं. WhatsApp धीरे-धीरे अपने कुछ Android और iOS यूजर्स के लिए यूजरनेम फीचर रोलआउट कर रहा है. जैसे ही ये फीचर आपको मिल जाता है, आप खुद तय कर पाएंगे कि लोग आपको फोन नंबर से ढूंढें, यूजरनेम से, या फिर दोनों तरीकों से.

यह भी पढ़ें: चुपचाप देखना चाहते हैं किसी का भी WhatsApp स्टेटस? ये 3 तरीके आएंगे आपके काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >