WhatsApp चलाएं बिना इंटरनेट के, ये रही कमाल की ट्रिक

WhatsApp Trick : व्हाट्सऐप का खास फीचर है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. इसके जरिये आप बिना इंटरनेट के भी व्हाट्सऐप चला सकेंगे. आइए जानते हैं कैसे-

WhatsApp Trick : व्हाट्सऐप की एक सीक्रेट ट्रिक के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. इसके जरिये आप बिना इंटरनेट का इस्तेमाल किये इंस्टैंट मैसेंजर प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि जब इंटरनेट कनेक्शन ही नहीं होगा, तो आखिर कैसे व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. हम आपको बताते हैं ऐप के एक आसान फीचर के बारे में-

कमाल का फीचर

WhatsApp का एक Proxy फीचर आता है. मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा, जो व्हाट्सऐप का मालिकाना हक रखती है, ने पिछले साल यह कमाल का फीचर लॉन्च किया था. इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपका मोबाइल जब इंटरनेट से कनेक्ट न हो, तो आपको अपने ऐप को प्रॉक्सी नेटवर्क से कनेक्ट करना होगा.

WhatsApp स्टोरेज हुआ फुल! बैकअप के लिए अपनाए ये टिप्स, तरीका है बड़ा आसान

प्रॉक्सी फीचर ऐसे यूज करें

व्हाट्सऐप पर प्रॉक्सी फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपका ऐप अपडेटेड, यानी लेटेस्ट वर्जन वाला होना चाहिए. सबसे पहले आपकाे ऐप ओपन करना होगा. ऐप में ऊपर दिखाई दे रहे तीन डॉट्स पर जाना है. उसे क्लिक कर सेटिंग के विकल्प पर जाना है. सेटिंग पर क्लिक करके स्टोरेज और डेटा विकल्प पर जाएं और उसे क्लिक करें. अब फिर प्रॉक्सी के विकल्प पर क्लिक करें और इसके बाद सेट प्रॉक्सी ऑप्शन पर टैप करें. इसके बाद आपको एक प्रॉक्सी एड्रेस डाल कर उसे सेव करना है. अब अगर आप ग्रीन मार्क देखें, तो इसका मतलब है कि आप प्रॉक्सी नेटवर्क से जुड़ गए हैं. इसके बाद भी अगर आप कॉल्स या मैसेज नहीं कर पा रहे हैं, तो आप पास लॉन्ग प्रेस कर उस प्रॉक्सी एड्रेस को हटा सकते हैं और नया प्रॉक्सी एड्रेस सेव कर सकते हैं.

प्रॉक्सी नेटवर्क कैसे मिलेगा?

व्हाट्सऐप को बिना इंटरनेट के आप प्रॉक्सी नेटवर्क से यूज कर सकते हैं. प्रॉक्सी नेटवर्क को आप सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स या सर्च इंजन की मदद से सर्च कर सकते हैं. ऐसे नेटवर्क को इस्तेमाल करते हुए इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि यह एक भरोसेमंद सोर्स के जरिये क्रिएट किया गया हो.

WhatsApp Channel का मालिक किसी को भी बना सकेंगे आप, आ रहा नया फीचर

प्राइवेसी का खतरा

व्हाट्सऐप प्रॉक्सी फीचर को लेकर सबसे पहले आपके मन में सवाल उठेगा कि इससे यूजर की प्राइवेसी को तो खतरा नहीं होगा. आपको बता दें कि मेटा ने यह फीचर रॉल-आउट करते हुए बताया था कि इसमें यूजर्स की प्राइवेसी सेफ रहेगी. मतलब यह हुआ कि आप भले ही प्रॉक्सी फीचर के जरिये नेटवर्क ऐक्सेस कर रहे हों, पर कोई भी दूसरा शख्स आपके मैसेज या कॉल्स को ऐक्सेस नहीं कर पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >