WhatsApp पर AI चैट समरी कैसे बनाएं? जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और फायदे

WhatsApp पर अब AI की मदद से अनरीड मैसेज का सारांश पाएं. यह फीचर आपको लंबी बातचीत को कम समय में समझने और जरूरी जानकारी पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है.

WhatsApp पर अगर किसी ग्रुप या इंडिविजुअल चैट में बहुत सारे मैसेज आ गए हैं, तो उन्हें एक-एक करके पढ़ना काफी समय ले सकता है। ऐसे यूजर्स के लिए WhatsApp ने Meta AI आधारित Message Summary फीचर उपलब्ध कराया है, जिसकी मदद से Unread Messages की छोटी Summary तैयार की जा सकती है।

इस फीचर की मदद से यूजर्स लंबी बातचीत को कम समय में समझ सकते हैं और जरूरी मैसेज पर जल्दी ध्यान दे सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा अभी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और इसका रोलआउट धीरे-धीरे किया जा रहा है।

WhatsApp का AI Chat Summary फीचर क्या है?

WhatsApp का Message Summary फीचर Meta AI की मदद से चैट के Unread Messages का सार तैयार करता है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जिनके ऑफिस, कॉलेज या Family Group में लगातार कई मैसेज आते रहते हैं।

Summary सिर्फ उसी यूजर को दिखाई देती है जिसने इसे Generate किया है और चैट से बाहर निकलने या Summary से आगे Scroll करने के बाद यह दिखाई नहीं देती।

WhatsApp पर AI Chat Summary कैसे बनाएं?

स्टेप 1: सबसे पहले अपने Smartphone में WhatsApp Open करें।

स्टेप 2: अब उस Individual या Group Chat को Open करें, जिसमें कई Unread Messages मौजूद हैं।

स्टेप 3: Unread Messages के ऊपर दिखाई देने वाले “Unread Messages” बटन पर Tap करें।

स्टेप 4: अगर आप पहली बार इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो WhatsApp आपको Terms स्वीकार करने और Continue पर Tap करने के लिए कह सकता है।

स्टेप 5: इसके बाद WhatsApp उपलब्ध Unread Messages की AI Summary तैयार करेगा।

स्टेप 6: कुछ समय बाद Chat में Summary दिखाई देगी, जिसे पढ़कर आप बातचीत में क्या हुआ, इसका अंदाजा लगा सकते हैं।

AI Summary से क्या फायदे होंगे?

WhatsApp का यह फीचर सबसे ज्यादा लंबे Chat Threads को समझने में मदद कर सकता है। अगर किसी Group में कुछ घंटों या दिनों में बहुत सारे Messages आए हैं, तो हर Message पढ़ने के बजाय Summary से जरूरी जानकारी जल्दी मिल सकती है।

ऑफिस और Work Groups में इसका इस्तेमाल ज्यादा उपयोगी हो सकता है। इससे यह समझने में मदद मिल सकती है कि किस मुद्दे पर चर्चा हुई और किन Messages पर आपको ध्यान देने या Reply करने की जरूरत है।

इसी तरह Family और Friends के बड़े Groups में भी कई Messages के बीच जरूरी जानकारी ढूंढना आसान हो सकता है।

क्या Meta AI आपके WhatsApp Messages पढ़ सकता है?

WhatsApp के मुताबिक, Message Summary के लिए Private Processing तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिए Summary तैयार करने के लिए जरूरी Messages को Encrypted तरीके से Secure Meta AI Servers पर Process किया जाता है और इस प्रक्रिया में Messages को Store नहीं किया जाता। WhatsApp का कहना है कि Private Processing के जरिए Meta या WhatsApp आपके Personal Messages या AI की Response को पढ़ नहीं सकते।

WhatsApp के Personal Messages और Calls सामान्य रूप से End-to-End Encryption से Protected रहते हैं।

AI Summary हमेशा सही हो, यह जरूरी नहीं

AI द्वारा तैयार की गई Summary को पूरी तरह Accurate मानना सही नहीं होगा। WhatsApp खुद बताता है कि AI-generated Messages कभी-कभी गलत या अनुपयुक्त हो सकते हैं। इसलिए अगर किसी Chat में महत्वपूर्ण जानकारी, काम से जुड़ा फैसला या जरूरी निर्देश मौजूद हैं, तो केवल AI Summary पर निर्भर रहने के बजाय Original Messages भी पढ़ना बेहतर है।

हर यूजर को अभी नहीं मिलेगा फीचर

Message Summary फीचर फिलहाल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। WhatsApp इसे धीरे-धीरे Roll Out कर रहा है और कुछ देशों में ही उपलब्ध है। इसके अलावा WhatsApp Help Center के मुताबिक, फिलहाल Message Summaries के लिए English, Indonesian, Portuguese और Spanish भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है।

अगर आपके WhatsApp में यह विकल्प दिखाई नहीं देता है, तो संभव है कि फीचर अभी आपके Account या Region में उपलब्ध न हुआ हो।

WhatsApp पर AI Chat Summary फीचर क्या है?

यह Meta AI का फीचर है, जो WhatsApp चैट में मौजूद unread messages का छोटा और आसान summary तैयार करता है।

WhatsApp पर AI Chat Summary कैसे बनाएं?

Unread messages वाली चैट खोलें और “X unread messages” विकल्प पर टैप करें। इसके बाद terms स्वीकार करके Continue पर टैप करें। WhatsApp AI summary दिखा देगा।

क्या WhatsApp AI Summary हमेशा सही होती है?

नहीं। AI-generated summary में कभी-कभी गलत या अधूरी जानकारी हो सकती है, इसलिए जरूरी जानकारी के लिए मूल messages को भी पढ़ना बेहतर है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp Tax Audit Scam: BIN फाइल के नाम पर Malware से रहें सावधान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार

संतोष कुमार एक स्वतंत्र साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर हैं। उनकी रुचि के प्रमुख क्षेत्रों में साइबर सिक्योरिटी, IoT सिक्योरिटी, सैटेलाइट सिक्योरिटी, एथिकल हैकिंग, वल्नरेबिलिटी रिसर्च और डिजिटल फोरेंसिक शामिल हैं। वे टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी कम्युनिटी में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और सिक्योरिटी रिसर्च, वल्नरेबिलिटी एनालिसिस तथा उभरती हुई तकनीकों पर नियमित रूप से काम करते हैं।

उन्होंने IBM, Google, Microsoft और Apple जैसी प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों से जुड़े सिक्योरिटी रिसर्च और वल्नरेबिलिटी रिसर्च पर भी काम किया है। संतोष कुमार साइबर सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजी और उभरते ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं। उनके लेख जटिल तकनीकी विषयों को सरल और आसानी से समझ आने वाली भाषा में प्रस्तुत करने पर केंद्रित होते हैं।

वे लगातार टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी के नए क्षेत्रों को एक्सप्लोर करते रहते हैं, जिसमें IoT, सैटेलाइट सिस्टम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी की सिक्योरिटी में उनकी विशेष रुचि है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >