WhatsApp ने न्यू ईयर के लिए लाए धमाकेदार फीचर्स, कॉल और मैसेज करते समय जरूर करें ट्राई

WhatsApp New Features: WhatsApp ने नए साल 2026 के मौके पर कई नए अपडेट्स लॉन्च किए हैं. न्यू ईयर पर मैसेज और कॉल सबसे ज्यादा होते हैं, इसलिए ये फीचर्स बातचीत को और मजेदार और इंटरैक्टिव बनाएंगे. आइए आपको बताते हैं WhatsApp ने इस खास मौके के लिए कौन-कौन से नए फीचर्स पेश किए हैं.

WhatsApp New Features: नया साल आने में अब बस 2 दिन बचे हैं. और इस मौके पर WhatsApp ने 2026 की शुरुआत कई नए अपडेट्स के साथ कर दी है. कंपनी के मुताबिक न्यू ईयर का दिन सबसे ज्यादा व्यस्त रहता है, जब लोग दोस्तों और परिवार से बात करने के लिए ढेरों मैसेज और कॉल करते हैं. इसी वजह से इस बार WhatsApp इन बातचीत को ज्यादा मजेदार और इंटरैक्टिव बनाने की तैयारी में है. आइए आपको बताते हैं नए साल के लिए WhatsApp कौन-कौन से फीचर्स लेकर आया है.

न्यू ईयर स्टिकेर्स और इफेक्ट्स

नए साल 2026 के स्वागत के लिए WhatsApp ने एक खास स्टिकर पैक लॉन्च किया है, जिसे यूजर्स पर्सनल चैट या ग्रुप चैट में शेयर कर सकते हैं. ये स्टिकर बातचीत को और मजेदार बनाने के लिए हैं. इसके अलावा वीडियो कॉल के लिए नए विजुअल इफेक्ट्स भी ऐड किए गए हैं. कॉल के दौरान यूजर्स इफेक्ट्स मेन्यू में जाकर आतिशबाजी, कंफेटी या सितारों जैसे इफेक्ट्स लगा सकते हैं, जिससे कॉल बिना ऐप बदले और ज्यादा मजेदार हो जाती है.

एनिमेटेड मैसेज रिएक्शन

इस अपडेट के साथ एनिमेटेड मैसेज रिएक्शन भी फिर से आ गए हैं. अब जब यूजर्स कंफेटी वाले इमोजी से रिप्लाई करेंगे, तो चैट में उसका मूविंग इफेक्ट दिखेगा. इससे बधाइयों और अनाउंसमेंट वाले मैसेज और भी मजेदार लगेंगे. यह छोटा सा फीचर नए साल के जश्न के दौरान बातचीत को ज्यादा खुशी और उत्साह से भर देता है.

स्टेटस में अब एनिमेटेड स्टिकर्स 

WhatsApp ने अपने स्टेटस फीचर में अब एनिमेटेड स्टिकर्स जोड़ दिए हैं. यूजर्स 2026 थीम वाले लेआउट चुनकर अपने स्टेटस में एनिमेशन जोड़ सकते हैं. इससे वे एक साथ कई लोगों को शुभकामनाएं भेज पाएंगे, बिना सबको अलग-अलग मैसेज करने के.

ग्रुप चैट में ऐड हुए प्लानिंग टूल्स

WhatsApp ने ग्रुप चैट में प्लानिंग और तालमेल को आसान बनाने के लिए कई नए फीचर्स जोड़े हैं. अब यूजर्स ग्रुप में इवेंट जोड़कर उसे पिन कर सकते हैं, ताकि सब आसानी से देख सकें और कौन आ रहा है इसकी जानकारी मिल सके. पोल के जरिए लोग खाने या एक्टिविटी पर वोट कर सकते हैं, वहीं लाइव लोकेशन शेयर करने से सबको मिलने की जगह और पहुंचने का अंदाजा रहता है. वीडियो मैसेज और वॉइस नोट्स से जो लोग मौके पर नहीं पहुंच पाते, वे भी रियल टाइम अपडेट में बने रहते हैं.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर ताक लगाए बैठे हैं हैकर्स, खुद को सेफ रखने के लिए चेक कर लें ये जरूरी सेटिंग्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >