व्हॉट्सऐप पर आया गजब का फीचर, हर मैसेज होगा क्लियर

व्हॉट्सऐप ने पेश किया नया ट्रांसलेट फीचर, जिससे किसी भी चैट को तुरंत दूसरी भाषा में बदला जा सकता है. जानें कैसे करें इस्तेमाल और क्या है इसकी खासियत

व्हॉट्सऐप लगातार अपने यूजर्स के लिए ऐसे फीचर्स लाता है जो रोजमर्रा की चैटिंग को और आसान बना दें. इस बार कंपनी ने एक ऐसा कमाल का विकल्प पेश किया है जिससे किसी भी चैट को तुरंत दूसरी भाषा में बदला जा सकता है. यानी अब अगर आपके दोस्त या ऑफिस के साथी किसी अलग भाषा में मैसेज भेजते हैं, तो आपको समझने में कोई परेशानी नहीं होगी.

चैटिंग का नया अंदाज

व्हॉट्सऐप ने हाल ही में “ट्रांसलेट चैट” फीचर जोड़ा है. इसके जरिए यूजर किसी भी चैट को अपनी पसंद की भाषा में बदल सकता है. खास बात यह है कि यह सुविधा सीधे ऐप की सेटिंग्स से काम करती है, यानी किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं.

कैसे करें इस्तेमाल

इस फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है

  • सबसे पहले व्हॉट्सऐप खोलें
  • उस चैट पर जाएं जिसे ट्रांसलेट करना है
  • मैसेज को सिलेक्ट करें और ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें
  • यहां आपको “ट्रांसलेट” का विकल्प मिलेगा

इस पर क्लिक करते ही नया सेटअप खुलेगा, जहां आप भाषा चुन सकते हैं.

ऑटोमैटिक लैंग्वेज डिटेक्शन

यूजर चाहे तो मैन्युअली भाषा चुन सकता है या फिर ऑटोमेटिक लैंग्वेज डिटेक्शन पैक डाउनलोड कर सकता है. इससे ऐप खुद ही मैसेज की भाषा पहचानकर उसे ट्रांसलेट कर देगा. साथ ही, आप यह भी तय कर सकते हैं कि आने वाले सभी मैसेज ऑटोमेटिकली ट्रांसलेट हों या सिर्फ चुने हुए.

ध्यान रखने वाली बात

एक अहम बात यह है कि ट्रांसलेटेड मैसेज सिर्फ आपको दिखाई देंगे. रिसीवर को वही मैसेज ओरिजनल भाषा में मिलेगा. यानी यह सुविधा केवल पढ़ने और समझने के लिए है, भेजने वाले के मैसेज में कोई बदलाव नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp कॉल्स हुईं सुपर सेफ, घंटों बात करने पर भी नहीं लीक होगी लोकेशन, जानिए कैसे ऑन करें IP Protect

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >