WhatsApp यूजर अब सीधे ऐप से कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज, जानें पूरा प्रोसेस

WhatsApp ने भारत में नया फीचर लॉन्च किया है. इससे यूजर्स अब ऐप के अंदर ही मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं. नया ₹ आइकन इसे आसान बनाता है और Jio, Airtel, Vi जैसे नेटवर्क के प्लान चुनकर UPI या कार्ड से पेमेंट किया जा सकता है. आइए जानते हैं पूरा तरीका.

WhatsApp ने 23 अप्रैल को भारत में एक नया और काफी काम का फीचर लॉन्च किया है. अब आप ऐप के अंदर ही सीधे अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज कर पाएंगे. यानी अब आपको अलग-अलग UPI ऐप या वेबसाइट पर जाने की जरूरत पड़ेगी. यह सुविधा PayU की मदद से दी जा रही है और धीरे-धीरे Android और iOS दोनों यूजर्स तक पहुंचाई जा रही है. आने वाले कुछ हफ्तों में यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

चैटिंग के साथ-साथ अब रिचार्ज भी WhatsApp से

इस फीचर की मदद से आप अपने या अपने दोस्तों-परिवार के मोबाइल का रिचार्ज सीधे WhatsApp से ही कर सकते हैं. अगर आपके पास Jio, Airtel या Vi का प्रीपेड नंबर है, तो आप वहीं पर सारे रिचार्ज प्लान देख सकते हैं और कुछ ही क्लिक में पेमेंट करके रिचार्ज पूरा कर सकते हैं. इससे अलग-अलग ऐप्स के बीच भटकने की झंझट खत्म हो जाती है.

WhatsApp ने जोड़ा नया ₹ बटन

WhatsApp ने अब अपने होम स्क्रीन पर एक नया ₹ (रुपया) आइकन जोड़ दिया है. इससे पेमेंट सेक्शन तक पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. यह आइकन यूजर्स के लिए एक फास्ट एंट्री पॉइंट की तरह काम करेगा, जहां से वे सीधे UPI पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और यहां तक कि कुछ मेट्रो टिकटिंग सेवाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे खास बात ये है कि अब आप किसी भी चैट के अंदर भी ₹ आइकन पर टैप करके सीधे अपने दोस्तों या परिवार को UPI के जरिए पैसे भेज सकते हैं.

WhatsApp से कैसे करें मोबाइल रिचार्ज? 

  • ₹ आइकन पर टैप करें.
  • Mobile Prepaid Recharge का विकल्प चुनें.
  • नंबर सेलेक्ट करें (खुद का / परिवार या दोस्तों का).
  • अपना मोबाइल ऑपरेटर कन्फर्म करें.
  • अपने ऑपरेटर के हिसाब से प्लान चुनें.
  • पेमेंट का तरीका चुनें (UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड).
  • पेमेंट को कन्फर्म करें और प्रोसेस पूरा करें.

यह भी पढ़ें: अब UPI ऐप में भी दिखेगा आपका CIBIL स्कोर, BHIM UPI में आया काम का नया फीचर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >