Meta का नया AI फीचर लॉन्च, WhatsApp से बढ़ेगी दुकानदारों की कमाई

WhatsApp ने भारत में Business AI फीचर लॉन्च किया है. अब छोटे कारोबार AI की मदद से ग्राहकों को ऑटोमैटिक जवाब दे सकेंगे, ऑर्डर संभाल सकेंगे और WhatsApp चैट में ही बिक्री बढ़ा पाएंगे.

भारत में छोटे कारोबारियों के लिए WhatsApp ने एक बड़ा AI फीचर लॉन्च किया है, जो बिजनेस चलाने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है. कंपनी ने WhatsApp Business ऐप के लिए नया Business AI फीचर पेश किया है. इसकी मदद से छोटे बिजनेस अब ग्राहकों के सवालों का जवाब दिन-रात दे सकेंगे, ऑर्डर संभाल सकेंगे और बिक्री बढ़ा सकेंगे. खास बात यह है कि इसके लिए किसी अलग सॉफ्टवेयर या टेक्निकल सेटअप की जरूरत नहीं होगी. WhatsApp का यह नया AI सिस्टम भारतीय भाषाओं में भी काम करेगा, जिससे लोकल बिजनेस को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.

क्या कर सकेगा WhatsApp Business AI?

WhatsApp का नया AI टूल छोटे कारोबारियों के लिए वर्चुअल असिस्टेंट की तरह काम करेगा. यह ग्राहकों के सवालों के जवाब ऑटोमैटिक तरीके से देगा. बिजनेस ओनर अपने प्रोडक्ट, प्राइस, डिस्काउंट, डिलीवरी और सर्विस से जुड़ी जानकारी इसमें जोड़ सकेंगे. इसके बाद AI खुद ग्राहकों को सही जानकारी देगा.
कंपनी ने बताया कि आने वाले समय में यह फीचर WhatsApp चैट के अंदर ही UPI पेमेंट भी सपोर्ट करेगा. यानी ग्राहक सीधे चैट के दौरान पेमेंट कर पाएंगे. हालांकि अगर कोई सवाल ज्यादा जटिल होगा, तो बिजनेस ओनर खुद बातचीत संभाल सकेंगे.

छोटे कारोबारियों के लिए क्यों अहम है यह फीचर?

भारत में लाखों छोटे बिजनेस WhatsApp के जरिए ग्राहकों से जुड़े रहते हैं. कई बार देर रात आने वाले मैसेज या ज्यादा क्वेरी के कारण ऑर्डर मिस हो जाते हैं. नया AI फीचर इसी समस्या को हल करने के लिए लाया गया है.
Meta India के बिजनेस मैसेजिंग डायरेक्टर रवि गर्ग के मुताबिक, छोटे कारोबारियों के पास सीमित संसाधन होते हैं और हर ग्राहक को तुरंत जवाब देना आसान नहीं होता. AI इस कमी को पूरा कर सकता है और बिजनेस को लगातार एक्टिव बनाए रख सकता है.

AI से बढ़ी बिक्री, बिजनेस ओनर्स ने बताए फायदे

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp के इस फीचर का इस्तेमाल करने वाले कुछ बिजनेस पहले ही इसके फायदे देख चुके हैं. प्लांट-बेस्ड पर्सनल केयर ब्रांड Soil Concept ने बताया कि देर रात आने वाली क्वेरी पहले छूट जाती थीं, लेकिन अब 24×7 सपोर्ट मिलने से उनकी कन्वर्जन रेट 80 से 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है.
वहीं कस्टमाइज्ड गिफ्टिंग बिजनेस The Purple Sunset ने दावा किया कि AI की मदद से हर दिन 6 से 7 अतिरिक्त ऑर्डर मिलने लगे हैं. कंपनी के मुताबिक उनकी बिक्री में लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

भारतीय भाषाओं में मिलेगा सपोर्ट

WhatsApp ने इस AI फीचर को खासतौर पर भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया है. यह हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में काम करेगा. ऐसे में छोटे शहरों और लोकल मार्केट में काम करने वाले बिजनेस को भी इसका सीधा फायदा मिल सकता है.

किन बिजनेस को मिलेगा यह फीचर?

फिलहाल यह फीचर उन छोटे और मझोले कारोबारियों को दिया जाएगा जो WhatsApp Business ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं और कंपनी की तय पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं. आने वाले हफ्तों में इसे ज्यादा बिजनेस यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बनाएं चाक-चौबंद, तुरंत बदलें ये सेटिंग्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >