WhatsApp ला रहा है दमदार प्राइवेसी फीचर, भेजे गए फोटो और वीडियो दूसरों के फोन में नहीं होंगे ऑटो सेव

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप ने प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर पेश किया है. इस फीचर के तहत यूजर्स अब ऐसे फोटो और वीडियो भेज सकेंगे, जिन्हें प्राप्तकर्ता केवल देख सकेंगे लेकिन उन्हें अपने गैलरी या फाइल मैनेजर में ऑटोमैटिक सेव नहीं कर पाएंगे.

WhatsApp New Feature: मेटा की सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली इंस्टेंट मैसेजिंग सेवा WhatsApp, जो दुनियाभर में 3.5 अरब से अधिक यूजर्स द्वारा इस्तेमाल की जाती है, अब एक बेहद खास और मजबूत प्राइवेसी फीचर लाने की तैयारी में है. आनेवाले अपडेट में यूजर्स फोटो और वीडियो इस तरह भेज सकेंगे कि रिसीवर उन्हें अपने डिवाइस में ऑटोमैटिक सेव नहीं कर सकेगा. यह नया फीचर भेजने वाले को अपनी मीडिया फाइल्स पर और अधिक नियंत्रण और सुरक्षा प्रदान करेगा.

WhatsApp अक्सर अपने चैट, वॉइस और वीडियो कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अपडेट जारी करता है, लेकिन इस बार कंपनी का फोकस यूजर्स की सुरक्षा और डेटा प्रोटेक्शन पर है. व्हाट्सएप एक नए प्राइवेसी फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसके जरिए यूजर्स भेजे गए मीडिया को रिसीवर के डिवाइस में सेव होने से रोक सकेंगे. 

क्या है WhatsApp का नया फीचर 

नए अपडेट के तहत अब यूजर्स फोटो या वीडियो भेजते समय यह तय कर सकेंगे कि रिसीवर उसे अपनी गैलरी या फाइल मैनेजर में सेव कर सकेगा या नहीं. इस फीचर के जरिए भेजने वाले को पूरी तरह से कंटेंट पर कंट्रोल मिलेगा. फोटो या वीडियो भेजने से पहले यूजर एक ऑन/ऑफ टॉगल के जरिए तय कर सकेंगे कि वह मीडिया फाइल ऑटो-सेव होगी या नहीं. यह फीचर ‘Disappearing Messages’ की तरह काम करेगा, जिससे भेजी गई फाइल्स पर यूजर का पूरा नियंत्रण बना रहेगा.

यह भी पढ़े: YouTube Shorts में नये फीचर्स की एंट्री: क्रिएटर्स को मिलेगा एडिटिंग का सुपरपावर

इस नए अपडेट के तहत, यूजर्स ऐसे फोटो या वीडियो भेज सकेंगे जिन्हें प्राप्तकर्ता केवल देख पाएंगे, लेकिन उन्हें अपने फोन की गैलरी या फाइल मैनेजर में सेव नहीं कर सकेंगे. यह नया फीचर भेजने वाले को अपनी साझा की गई सामग्री पर ज़्यादा नियंत्रण देता है.

प्राइवेसी को लेकर WhatsApp है सीरियस   

WhatsApp ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो निजी या संवेदनशील फोटो और वीडियो साझा करने वाले यूज़र्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है. अब तक व्हाट्सएप पर प्राप्त होने वाला कोई भी मीडिया फोन की स्टोरेज में अपने आप सेव हो जाता था, जिससे डेटा की सुरक्षा को लेकर यूजर्स में चिंता बनी रहती थी.

यूजर्स की इन्हीं चिंताओं को देखते हुए अब व्हाट्सएप ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. नए फीचर के तहत, यूज़र यह तय कर सकेंगे कि वे जो मीडिया भेज रहे हैं, वह रिसीवर के डिवाइस में सेव हो या नहीं। इस बदलाव से निजी जानकारी के लीक, गलत इस्तेमाल या गलती से शेयर हो जाने की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सकेगा.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >