WhatsApp पर अनजान नंबर और स्पैम ब्लॉक करने का सबसे आसान तरीका

व्हाट्सऐप पर स्पैम और अनजान नंबरों से छुटकारा पाना अब आसान है. जानिए कैसे चैट और सेटिंग्स से ब्लॉक करें और ‘Silence Unknown Callers’ फीचर से प्राइवेसी बढ़ाएं.

आज व्हाट्सऐप दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप बन चुका है.करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल दोस्तों, परिवार और कामकाज के लिए करते हैं. लेकिन इसके साथ ही स्पैम मैसेज, अनजान नंबरों से कॉल और परेशान करने वाले मैसेज भी बढ़ गए हैं. ऐसे में व्हाट्सऐप ने यूजर्स को राहत देने के लिए ब्लॉक और साइलेंस फीचर दिया है, जिससे आप अपनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी को मजबूत बना सकते हैं.

‘Silence Unknown Callers’ फीचर

व्हाट्सऐप ने हाल ही में ऐसा फीचर जोड़ा है, जिससे अनजान नंबर से आने वाली कॉल अपने आप साइलेंट हो जाती है. इसका फायदा यह है कि आपको बार-बार स्पैम कॉल्स से परेशान नहीं होना पड़ता. कॉल तो आएगी, लेकिन फोन पर रिंग नहीं होगी.

चैट से सीधे ब्लॉक करने का तरीका

  • व्हाट्सऐप खोलें और उस नंबर की चैट पर जाएं
  • ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर टैप करें
  • ‘More’ पर क्लिक करें और फिर ‘Block’ चुनें
  • कन्फर्म करने के बाद वह नंबर ब्लॉक हो जाएगा और आपको मैसेज या कॉल नहीं कर पाएगा.

सेटिंग्स से ब्लॉक करने का तरीका

  • व्हाट्सऐप खोलें और Settings > Privacy में जाएं
  • ‘Blocked Contacts’ पर टैप करें
  • ‘Add’ चुनें और जिस नंबर को ब्लॉक करना है उसे सिलेक्ट करें
  • ‘Block’ दबाते ही वह नंबर आपकी लिस्ट में जुड़ जाएगा.

फायदा क्या है?

इन फीचर्स का इस्तेमाल करने से आप स्पैम मैसेज, धोखाधड़ी वाले लिंक और परेशान करने वाले कॉल्स से बच सकते हैं. साथ ही आपकी चैट और स्टेटस अपडेट्स भी सुरक्षित रहेंगे.

यह भी पढ़ें: WhatsApp चैट गलती से डिलीट हो गई? Android और iPhone में ऐसे करें आसानी से रिस्टोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >