WhatsApp में हो रहा है बड़ा बदलाव, कंपनी चुपचाप हटा रही ये एक फीचर

WhatsApp चुपचाप अपने Avatar फीचर को हटाने की तैयारी में है. धीरे-धीरे ये ऑप्शन ऐप से गायब हो रहा है. इससे अब नए अवतार बनाना या एडिट करना संभव नहीं रहेगा. हालांकि पुराने स्टिकर्स काम करते रहेंगे.

WhatsApp अपने एक फीचर को हटाने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पॉपुलर मैसेजिंग ऐप अब Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर अवतार (Avatar) फीचर को धीरे-धीरे बंद कर रहा है. इस बदलाव के बाद यूजर्स न तो नया अवतार बना पाएंगे, न ही उसे एडिट कर पाएंगे और न ही अपने प्रोफाइल पर यूज कर सकेंगे. सेटिंग्स, चैट इंफो स्क्रीन और यहां तक कि कीबोर्ड से भी यह ऑप्शन हटाया जा रहा है. पहले यही फीचर यूजर्स को अपने जैसा डिजिटल अवतार बनाने की सुविधा देता था. यहां आप चेहरे की बनावट, हेयरस्टाइल, कपड़े वगैरह चुनकर अपना वर्चुअल वर्जन तैयार कर सकते थे.

सेटिंग्स से गायब हो रहा है Avatar सेक्शन

WABetaInfo की तरफ से शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स से ये साफ संकेत मिल रहे हैं कि WhatsApp में Avatar फीचर धीरे-धीरे गायब हो रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ यूजर्स को ऐप में पहले ही ऐसे अलर्ट दिखने लगे हैं. अलर्ट में लिखा है कि अब Avatar एडिट करने का ऑप्शन उपलब्ध नहीं है. कई मामलों में तो सेटिंग्स से पूरा Avatar सेक्शन ही हटा दिया गया है.

इससे ये साफ समझ आता है कि कंपनी इस फीचर को पूरी तरह बंद करने की तैयारी में है. हालांकि ये बदलाव एक साथ सभी यूजर्स के लिए नहीं आ रहा है. इसे धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है. इसलिए हो सकता है कि अभी कई लोगों को ये बदलाव नजर न आए.

पुराने Avatar स्टिकर्स रहेंगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक छोटी-सी राहत जरूर है. अगर आपने पहले से चैट में अवतार स्टिकर्स यूज किए हुए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि वो कहीं जाने वाले नहीं हैं. ये स्टिकर्स आपके recent या favourite सेक्शन में वैसे ही मिलते रहेंगे. यानी आप उन्हें पहले की तरह यूज कर सकते हैं. लेकिन यहां एक ट्विस्ट है. अब आप नए अवतार स्टिकर्स नहीं बना पाएंगे और न ही कीबोर्ड से सीधे अवतार एक्सेस कर सकेंगे.

आखिर क्यों हटाया जा रहा है Avatar फीचर?

WhatsApp ने अभी तक ये साफ नहीं बताया है कि वो Avatar फीचर को क्यों हटा रहा है. लेकिन वजह समझना ज्यादा मुश्किल भी नहीं है. दरअसल, ये फीचर लोगों के बीच उतना पॉपुलर हो ही नहीं पाया. ज्यादातर यूजर्स आज भी अपनी प्रोफाइल फोटो, emojis और stickers का ही यूज करना ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे में Avatar कुछ खास असर नहीं डाल सका. शायद यही कारण है कि कंपनी अब इसे हटाने का फैसला ले रही है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp Status देखने के लिए नहीं जाना होगा Updates Tab में, Chats खोलते ही मिलेंगे सभी अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >