Chin Tapak Dum Dum का मतलब क्या है? कहां से आया यह ट्रेंड और इंटरनेट पर कैसे हुआ वायरल?

Chin Tapak Dum Dum: सोशल मीडिया में पिछले कुछ दिन से ‘चिन टपाक डम डम’ जोरों से ट्रेंड कर रहा है. इंस्टाग्राम की रील्स से लेकर यूट्यूब के शॉर्ट्स तक, हर जगह यह वायरल है. ये चार शब्द आजकल हर उम्र के लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह ट्रेंड आया कहां से है और इंटरनेट पर वायरल कैसे हुआ?

Chin Tapak Dum Dum: सोशल मीडिया पर आप अगर एक्टिव रहते हैं, तो ‘चिन टपाक डम डम’ से जरूर वाकिफ होंगे. क्या मीम्स और क्या रील्स, हर जगह यह चीज वायरल हो चुकी है. ये चार शब्द आजकल हर उम्र के लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं. सुनने में यह अजीबोगरीब और बेसिर-पैर का लगता है, लेकिन सोशल मीडिया के हर प्लैटफॉर्म पर यह छो गया है. हम आपको बताएंगे कि ‘चिन टपाक डम डम’ क्या होता है? यह ट्रेंड कहां से आया है और इंटरनेट पर कैसे वायरल हुआ?

‘चिन टपाक डम डम’ ट्रेंड क्या है ? (Why is Chin Tapak Dam Dam Trending?)

एक कार्टून शो है- ‘छाेटा भीम’. बचपन में आपने भी जरूर इसे देखा होगा. आपने अगर न भी देखा हो, तो आपके घर के बच्चों ने तो यह कार्टून शो जरूर देखा होगा. इस शो में एक दुष्ट जादूगर का कैरेक्टर है, जिसका नाम है टाकिया. ‘चिन टपाक डम-डम’ इसी टाकिया का तकिया कलाम है. इसका इस्तेमाल वह उस जगह पर करता है, जब उसे अपनी शक्ति दिखानी होती है. यह सीन ‘छाेटा भीम’ शो में ‘ओल्ड एनिमीज’ सीजन 4 के 47वें एपिसोड का था. इस सीन का क्लिप इंटरनेट पर वायरल हुआ, तो लोग इस पर एक से एक वीडियो बना डाले.

‘चिन टपाक डम डम’ का मतलब क्या है? (What is Chin Tapak Dam Dam Meaning?)

‘चिन टपाक डम डम’ भले ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया हो, लेकिन इसका मतलब कुछ नहीं है. ये चार शब्द लोगों की जुबान पर ऐसे चढ़ गए हैं कि वे हर बात पर ‘चिन टपाक डम डम’ करते नजर आ रहे हैं. यह किसी की क्रिएटिविटी का ही नतीजा है कि इन दिनों इसका इस्तेमाल मीम्स, रिंगटोन, नोटिफिकेशन साउंड, स्टिकर और अलग-अलग तरह के मजेदार कंटेंट में हो रहा है.

‘चिन टपाक डम डम’ को सबसे पहले किशोर कुमार ने किया वायरल (The Kishore Kumar connection of ‘Chin Tapak Dum Dum’)

साल 1966 में आयी फिल्म ‘लड़का लड़की’ में किशोर कुमार का तकियाकलाम ‘चिन टपाक डम डम’ था. इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इसके बाद यूजर्स को इस वायरल ट्रेंड के पीछे का असली कंसेप्ट पता चला. पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट किया- ओरिजिनल कंटेंट तो ओरिजिनल ही होता है और जो नकल करते हैं वो सिर्फ नकल ही करते रहते हैं. किसी ने लिखा- ओरिजिनल कंटेंट को शेयर करें और फैलाएं. फिल्म का नाम है- लड़का लड़की. किशोर कुमार के इसी तकियाकलाम को हल्का-सा फेर-बदलकर ‘छोटा भीम’ में इस्तेमाल किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >