What is Bhavish Aggarwal Kunal Kamra Controversy: सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से क्यों भिड़ गए भाविश और कामरा?

What is Bhavish Aggarwal Kunal Kamra Controversy: भाविश अग्रवाल और कुणाल कामरा के बीच सोशल मीडिया मंच एक्स पर तीखी बहस हुई. जानिए पूरा माजरा क्या है…

What is Bhavish Aggarwal Kunal Kamra Controversy: ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल और स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बीच रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री के बाद सेवा की गुणवत्ता को लेकर तीखी बहस हुई. दरअसल, अग्रवाल ने ओला गीगाफैक्ट्री की एक तस्वीर पोस्ट की, जिस पर कामरा ने कई ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों की तस्वीर डाली, जो कथित तौर पर मरम्मत के लिए एक साथ खड़े थे.

कुणाल कामरा ने उठाया गुणवत्ता पर सवाल

कुणाल कामरा ने तस्वीर के साथ लिखा, क्या भारतीय उपभोक्ताओं की आवाज है? क्या उन्हें यही मिलना चाहिए? दोपहिया वाहन कई दिहाड़ी मजदूरों की जीवनरेखा हैं. उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को टैग करते हुए पूछा, क्या इसी तरह भारतीय ईवी का उपयोग करेंगे? कामरा ने यह भी कहा कि जिन्हें ओला इलेक्ट्रिक से कोई समस्या है, वह अपनी आपबीती नीचे सभी को टैग करते हुए लिख दें.

भाविश अग्रवाल का पलटवार

भाविश अग्रवाल ने इस पर जवाब दिया, चूंकि आप इतनी परवाह करते हैं, इसलिए आइए और हमारी मदद कीजिए! मैं आपके इस पेड ट्वीट या आपके असफल करियर से भी ज्यादा पैसे दूंगा. या फिर चुप रहिए और हमें असली ग्राहकों की समस्याओं को ठीक करने पर ध्यान देने दीजिए. उन्होंने आगे कहा, हम तेजी से सर्विस नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं और जल्द ही लंबी कतारों को खत्म कर दिया जाएगा. इसके बाद भी दोनों के बीच एक्स पर तीखी बहस जारी रही.

How Do Flipkart Amazon Sale Cheapest Products: फ्लिपकार्ट और अमेजन कैसे बेच लेते हैं बाजार से सस्ता सामान? यहां है फॉर्मूला

Jio और BSNL के एक साल वाले प्लान में से सस्ता और अच्छा कौन? खुद देख लें अंतर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >