इस वेडिंग सीजन हर दुल्हन की पहली पसंद बनेंगे ये 5 यूनिक मेहंदी डिजाइन, खूबसूरत इतने कि देखते ही करेंगे सेव

Trending AI Mehndi Designs: कपड़े हों या मेकअप समय के साथ हर चीज का स्टाइल बदल जाता है. मेहंदी डिजाइन्स भी हर साल नए ट्रेंड के साथ आते हैं. अगर आप भी इस वेडिंग सीजन पुराने वाले पैटर्न से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इन 5 ट्रेंडिंग डिजाइन्स पर जरूर नजर डाल सकती हैं.

Trending AI Mehndi Designs: इंडिया में सर्दियां शुरू होते ही शादियों का सीजन भी पूरी तरह से ऑन हो चुका है. ऐसे में हर होने वाली दुल्हन चाहती है कि उसके ब्राइडल लहंगे से लेकर हाथों की मेहंदी तक सब कुछ एकदम परफेक्ट दिखे. शादी का दिन वैसे भी दुल्हन के लिए बेहद खास होता है. शादी में भले कई रस्में होती हों, लेकिन मेहंदी की रस्म हर दुल्हन के दिल के सबसे करीब होती है. अब आखिर दुल्हन के हाथों पर सजी मेहंदी में ही तो उसके दूल्हे का प्यार झलकता है.

ऐसे में एक सुंदर सा मेहंदी डिजाइन दुल्हन के पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना देता है. यहां हम आपके लिए 5 ट्रेंडिंग और यूनिक हैंड मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं, जो आपके ब्राइडल लुक को बिल्कुल कंप्लीट कर देंगे. आइए एक नजर डालते हैं.

वेडिंग सीजन के लिए ट्रेंडिंग एआई मेहंदी डिजाइन (Wedding Season Trending AI Mehndi Designs)

मेहंदी डिजाइन नंबर- 1

यह एक बहुत ही प्यारा और सिंपल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन है. इसमें फूलों का बड़ा पैटर्न है जिसके चारों ओर बारीक बेल जा रही है. उंगलियों पर छोटे और स्टाइलिश डॉट्स हैं. यह काफी मॉडर्न और एलीगेंट लुक देता है, जो किसी भी छोटे-मोटे फंक्शन, त्यौहार या शादियों के लिए परफेक्ट है.

Mehndi design- 1 (photo: ai)

मेहंदी डिजाइन नंबर- 2 और 3

यह डिजाइन दुल्हन के लिए एकदम परफेक्ट है, जिसे भरवां मेहंदी कहते हैं. हथेली के बीच में एक बहुत ही सुन्दर और भरा हुआ गोल मंडला बना है. बाकी हाथ और बाजू पर भी नेट और फूलों का काम है, जो इसे ट्रेडिशनल और शानदार लुक दे रहा है.

Mehndi design- 2 and 3 (photo: ai)

मेहंदी डिजाइन नंबर- 4 

यह डिजाइन अरबी मेहंदी के स्टाइल में बनी है, जो बहुत गहरी और बोल्ड दिख रही है. इसमें बड़े-बड़े गुलाब के फूल और उनके चारों तरफ स्टाइलिश पत्तियां बनी हैं, जो हाथों से लेकर बाजू तक फैली हुई हैं. लाइन्स मोटी और डार्क हैं, जिससे डिजाइन का ड्रामैटिक लुक उभर कर आ रहा है. यह मॉडर्न और भरी हुई डिजाइन किसी भी मौके के लिए शानदार है खास कर वेडिंग के लिए.

Mehndi design- 4 (photo: ai)

मेहंदी डिजाइन नंबर- 5

यह फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन बहुत खूबसूरत और भरी हुई है. इसमें हाथ के बीच में एक बड़ा कमल का फूल बना है जिसकी आउटलाइन डार्क है और अंदर शेडिंग है. बाकी उंगलियां नेट पैटर्न से भरी हैं और आगे के हिस्से पर डार्क मेहंदी लगाई गई है. यह डिजाइन ट्रेंडी और मॉडर्न है, जो ब्राइडल लुक के लिए शानदार है.

Mehndi design- 5 (photo: ai)

यह भी पढ़ें: टाइम नहीं लेकिन मेहंदी चाहिए परफेक्ट? ट्राई करें ये 5 सिंपल-यूनिक डिजाइन जो सिर्फ 10 मिनट में देंगे हटके लुक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >