WATCH: गजराज ने लड़के को लगायी ऐसी लंघी, बीच बाजार हो गया चित, Viral Video

Viral Video: बाजार में हाथी के पास पहुंचे युवक को गजराज ने हल्के से किक मार दी, जिससे वह सीधे जमीन पर जा गिरा. यह मज़ेदार घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. वीडियो को 43 लाख बार देखा जा चुका है, लोग इसे देख हँसी रोक नहीं पा रहे हैं

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक मजेदार लेकिन चौंकाने वाला वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. इस क्लिप में देखा जा सकता है कि एक युवक दौड़ते हुए हाथी के पास पहुंचता है, जो बाजार के बीच से गुजर रहा होता है. हाथी पर कुछ लोग सवार होते हैं, और युवक हाथी पर बैठे व्यक्ति को कोई सामान देने की कोशिश करता है. जैसे ही वह हाथी के पिछले पैरों के पास जाता है, गजराज अपने पैर को हल्के से हिलाता है, जिससे युवक सीधे जमीन पर गिर जाता है.

इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल

गनीमत रही कि युवक तुरंत उठकर एक तरफ हट गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरे में कैद हुई, जो अब इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तनवीर और सिद्दीकी के हैंडल से पोस्ट हुआ है. वीडियो को 43 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. 1.89 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो पर कमेंट करनेवालों ने इसे “दर्दनाक लेकिन हास्यपूर्ण” बताया है.

हाथियों की ताकत और सावधानी

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया है कि हाथियों के पास जाना जोखिम भरा हो सकता है, भले ही वो प्रशिक्षित ही हों. हल्की सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है.

WATCH: रामायण से निकलकर गिद्धराज जटायु ने दिये सैलानियों को दर्शन, वायरल हो रहा VIDEO

Viral Video: सड़क पर टहलते दिखा शेरों का झुंड, अंत में शेरनी ने किया कुछ ऐसा कि अटक गयी लोगों की सांसें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >