कपड़े धोने पर भी नहीं हो रहे साफ? ऐसे करें वॉशिंग मशीन की अंदरूनी सफाई, सालों तक चलेगी नयी जैसी

Washing Machine: क्या आपके भी कपड़े वॉशिंग मशीन में धुलने के बाद साफ नहीं लग रहे? ज्यादातर लोग कपड़ों को साफ करने पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन मशीन को साफ करने की जब बारी आती है तब भूल जाते हैं. नतीजा ये होता है कि गंदी मशीन कपड़ों की चमक बिगाड़ देती है. अब सवाल ये है कि मशीन की सफाई क्यों जरूरी है और इसे कैसे करें? आइए जानते हैं…

Washing Machine Tips: वॉशिंग मशीन आज हर घर की जरूरत बना चुकी है. इसके होने से समय और मेहनत दोनों की बचत होती है. लेकिन अकसर लोग ये बात बात भूल जाते हैं कि हर गंदे कपड़े को साफ करने वाली मशीन भी समय के साथ गंदी हो जाती है. अगर मशीन गंदी हो जाए तो कपड़े भी ठीक से साफ नहीं होंगे. लगातार हार्ड वॉटर और डिटर्जेंट की वजह से मशीन के अंदर गंदगी और मोटी परत जम जाती है.

इसलिए जैसे कपड़ों की सफाई जरूरी है, वैसे ही मशीन की सफाई भी उतनी ही जरूरी है. यहां आज हम आपको आसान और कारगर उपाए बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपनी वॉशिंग मशीन को लंबे समय तक नई जैसी रख सकते हैं. आइए जानते हैं.

डीस्केल का इस्तेमाल करें

मशीन को अंदर से साफ रखने का सबसे आसान उपाए है डीस्केल का यूज करना. डीस्केल एक पाउडर या लिक्विड होता है, जो वॉशिंग मशीन (Washing Machine) के अंदर जमी गंदगी और डिटर्जेंट की परत को आसानी से निकाल देता है. ये आपको मार्केट में दोनों फॉर्म (पाउडर और लिक्विड) में आसानी से मिल जाएगा.

इसका इस्तेमाल करना भी बहुत सिंपल है. इसकी मदद से आप चुटकियों में ही मशीन (Washing Machine) की अच्छी तरह सफाई कर सकते हैं. अगर आप हर 15 दिन में डीस्केल का इस्तेमाल करेंगे, तो आपकी मशीन हमेशा साफ-सुथरी और स्मूद चलेगी.

हार्ड सर्विस कराएं

अगर आपकी वॉशिंग मशीन (Washing Machine) थोड़ी पुरानी हो चुकी है और लंबे समय से उसकी सफाई नहीं हुई है, तो सिर्फ डीस्केलिंग से काम नहीं हो पाएगा. ऐसी स्थिति में आपको उसकी हार्ड सर्विस करानी पड़ती है. हार्ड सर्विस में मशीन को खोलकर अंदर तक अच्छे से साफ किया जाता है और खास तरह के केमिकल से जमी हुई जिद्दी गंदगी और मोटी परत को निकाला जाता है.

ये नॉर्मल सफाई से अलग होती है और इसके बाद मशीन (Washing Machine) काफी हद तक साफ-सुथरी और नई जैसी लगने लगती है. ऐसी सर्विस हमेशा किसी प्रोफेशनल टेक्नीशियन या फिर भरोसेमंद लोकल मैकेनिक से ही करानी चाहिए.

वॉटर सॉफ्टनर यूज करें

फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन (Washing Machine) में वॉटर सॉफ्टनर का यूज करना काफी कारगर साबित होता है. इसे सीधे उस पाइप पर लगाया जाता है, जहां से मशीन में पानी आता है. इससे पानी साफ और नरम हो जाता है. ऐसा करने से मशीन के अंदर गंदगी कम जमती है और उसके पार्ट्स भी लंबे समय तक सही सलामत रहते हैं.

अगर आप वॉटर सॉफ्टनर के साथ डीस्केल भी इस्तेमाल करेंगे, तो बार-बार मशीन की भारी-भरकम सर्विस कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नतीजा ये होगा कि आपके कपड़े हमेशा चमकते रहेंगे और मशीन भी लंबे समय तक नई जैसी चलेगी.

यह भी पढ़ें: कपड़े धोते समय वॉशिंग मशीन में लोग क्यों डाल रहे एल्युमिनियम फॉइल? फायदे जानकर आप भी करेंगे ट्राई

यह भी पढ़ें: ड्रायर ऑन होते ही थर-थर कांपने लगती है वॉशिंग मशीन? फॉलो करें ये ट्रिक वरना कबाड़ में जाएगी मोटर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >