Vivo ने अपने नये फ्लैगशिप स्मार्टफोन X300 Ultra और X300s को चीन में लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है. कंपनी ने बताया कि दोनों डिवाइस 30 मार्च 2026 को शाम 7 बजे चीन में पेश किये जाएंगे. सवाल यह है कि क्या ये स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च होंगे और अगर हां, तो कब?
भारत में लॉन्च की संभावना
Vivo आमतौर पर अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में जरूर लाता है. पिछले साल X300 और X300 Pro भी चीन लॉन्च के बाद भारत में पेश किये गए थे. ऐसे में उम्मीद है कि X300 Ultra भारत में जरूर आएगा. खासकर इसलिए क्योंकि Xiaomi ने हाल ही में अपना Xiaomi 17 Ultra भारत में लॉन्च किया है और OPPO भी Find X9 लेकर आया है. इस प्रतिस्पर्धा में Vivo को अपना अल्टीमेट फ्लैगशिप भारत में उतारना ही होगा.
X300s की स्थिति
जहां तक X300s की बात है, संभावना कम है कि Vivo इसे भारत में लाये. इस प्राइस सेगमेंट में फिलहाल प्रतियोगिता उतनी कड़ी नहीं है, इसलिए कंपनी शायद केवल Ultra मॉडल पर फोकस करे.
लॉन्च की संभावित टाइमलाइन
पिछले साल Vivo ने X300 और X300 Pro को चीन में 13 अक्टूबर 2025 को लॉन्च किया था, जबकि भारत में ये फोन 2 दिसंबर 2025 को आये थे. यानी लगभग डेढ़ महीने का अंतर रहा. इसी पैटर्न को देखते हुए अनुमान है कि X300 Ultra भारत में मई 2026 के आसपास लॉन्च हो सकता है. हालांकि, यह सिर्फ अनुमान है और Vivo इसे पहले या बाद में भी पेश कर सकता है.
क्यों है खास
X300 Ultra को Vivo ने MWC 2026 में शोकेस किया था और इसे कंपनी का सबसे एडवांस कैमरा फोन माना जा रहा है. भारत में लॉन्च होने पर यह Xiaomi और OPPO के फ्लैगशिप्स को सीधी टक्कर देगा.
यह भी पढ़ें: Vivo V60 की कीमत घटी, जानें नया ऑफर, EMI और एक्सचेंज बेनिफिट
