Vivo X200T इंडिया में हुआ लॉन्च, मिलता है 50MP के ट्रिपल कैमरा और Dimensity 9400+ चिप, जानें अन्य फीचर्स और प्राइस

Vivo ने भारत में अपना नया Vivo X200T लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन में 6200mAh की दमदार बैटरी दी है. कंपनी ने ये भी कंफर्म किया है कि इस फोन सात साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट का सपोर्ट मिलेगा. कीमत की बात करें तो यह फोन ₹59,999 से शुरू हो रहा है.

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X200T लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की X200 सीरीज का लेटेस्ट मेंबर है. इस सीरीज में पहले से ही X200 और X200 Pro जैसे मॉडल मौजूद हैं. फोन में Zeiss के साथ मिलकर तैयार किए गए 50MP के ट्रिपल कैमरे देखने को मिलते हैं. करीब 60 हजार रुपये से थोड़ी कम कीमत में आने वाला X200T उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है जो फ्लैगशिप जैसा परफॉर्मेंस और दमदार कैमरा चाहते हैं. आइए अब जान लेते हैं इस फोन के हमें क्या खास मिला है और इसकी कीमत कीमत कितनी है.

Vivo X200T के फीचर्स

फोन में 6.67-inch AMOLED स्क्रीन लगी हुई है. इसमें आपको 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ 5,000 nits की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है. Vivo X200T डुअल-सिम (nano SIM + nano SIM) सपोर्ट करता है. यह Android 16 बेस्ड Origin OS 6 पर चलता है. कंपनी ने इसके लिए पांच साल की OS अपग्रेड और सात साल की सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है.

Vivo X200T की कैमरा क्वालिटी की बात करें तो ये Zeiss के साथ मिलकर ट्यून किया गया इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50 MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50MP का टेलीफोटो सेंसर है. सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है.

Vivo X200T में 3nm MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट फिट किया गया है. इसके साथ 12GB की LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है, यानी स्पेस और स्पीड दोनों कमाल की.

यह हैंडसेट IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है. यानी धूल और पानी से इसे अच्छी प्रोटेक्शन मिलती है. अब आ जाते हैं बैटरी पर. इसमें 6,200mAh की दमदार बैटरी मिल जाती है, जो 90W वायर्ड चार्जिंग और 45W वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है.

Vivo X200T की कीमत

Vivo X200T की भारत में कीमत और उपलब्धता की बात करें तो बेस वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) की कीमत ₹59,999 से शुरू होती है. वहीं, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वाला वर्जन ₹69,999 में मिलेगा. अगर आप इस फोन को लेने की सोच रहे हैं, तो आपको ₹5,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक या एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है. इसके अलावा, 18 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है.

Vivo X200T Seaside Lilac और Stellar Black कलर में आया है और इसे आप Vivo इंडिया ई-स्टोर, Flipkart और देशभर के रिटेल पार्टनर्स से 3 फरवरी से खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Redmi Turbo 5 Series की लॉन्च डेट हुई फाइनल, Turbo 5 Max में मिलेगा पावरफुल Dimensity 9500s चिपसेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >