Vivo X200 Ultra: 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला धमाकेदार फोन लॉन्च

Vivo X200 Ultra लॉन्च हुआ 200MP Zeiss कैमरा, Snapdragon 8 Gen 3 और 6000mAh बैटरी के साथ. जानें कीमत, फीचर्स और इंडिया लॉन्च डिटेल्स.

अगर आप सोच रहे थे कि स्मार्टफोन में और क्या नया आ सकता है, तो Vivo X200 Ultra ने सबका जवाब दे दिया है! 200 मेगापिक्सेल कैमरा, 6000mAh की तगड़ी बैटरी, और Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर- ये फोन नहीं, एक कंप्लीट DSLR-कैमरा और गेमिंग मशीन है.

Vivo ने इसे फिलहाल चीन में लॉन्च किया है, लेकिन जल्द ही इसका ग्लोबल और इंडिया वर्जन भी आने वाला है. चलिए जानते हैं इस स्मार्टफोन के धांसू फीचर्स और कीमत के बारे में.

Vivo X200 Ultra के धमाकेदार फीचर्स

200MP टेलीफोटो कैमरा + Zeiss Lens

– 200MP पेरिस्कोप लेंस के साथ 8.7x ऑप्टिकल जूम और 70x डिजिटल ज़ूम

– Sony LYT-818 50MP मेन कैमरा + 50MP अल्ट्रा वाइड

– 4K वीडियो @60FPS और DSLR जैसी पोर्ट्रेट क्वाॅलिटी

– 50MP फ्रंट कैमरा ऑटोफोकस के साथ, परफेक्ट सेल्फी और वीडियो कॉल्स

पावरफुल परफॉर्मेंस

– QualcommSnapdragon 8 Gen 3 (Elite Version)

– 12GB/16GBRAM और 256GB से 1TB तक स्टोरेज

– हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग में जबरदस्त स्मूदनेस

यह भी पढ़ें: Vivo T4 5G हुआ लॉन्च: 7300mAh बैटरी, 90W चार्जिंग और 50MP कैमरा वाला सुपरफोन

यह भी पढ़ें: Vivo Y39 Review: तगड़ी बैटरी और AI फीचर्स की कॉम्बिनेशन से सबको टक्कर दे रहा यह फोन, जानें पूरी डिटेल्स

6000mAh बैटरी + 100W फास्ट चार्जिंग

– 30W वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट

– फुल डे यूसेज बिना बैटरी टेंशन

– सिर्फ कुछ मिनट में फुल चार्ज

Waterproof Design + IP68/IP69 Rating

– धूल, पानी और accidentaldrops से फुल सेफ

– MilitaryGradedurability टेस्ट पास

डिस्प्ले और डिजाइन

– 6.8-inch QHD+ LTPOAMOLED डिस्प्ले

– CorningGorillaVictusArmourGlass प्रोटेक्शन

– Edge-to-edge immersive experience

Vivo X200 Ultra की कीमत

चीन में इसकी कीमत शुरू होती है CNY 6,499 (लगभग ₹76,000) से. इसके अलावा 16GBRAM वाले दो वेरिएंट भी मिलते हैं:

16GB + 512GB – CNY 6,999 (~₹81,800)

16GB + 1TB – CNY 7,999 (~₹93,500)

क्यों बन सकता है ये 2025 का सबसे बेस्ट फ्लैगशिप?

Vivo X200 Ultra हर उस यूजर के लिए बना है जो कैमरा, बैटरी, गेमिंग और प्रीमियम डिजाइन में कोई समझौता नहीं करना चाहता. चाहे आप एक प्रो फोटोग्राफर हों, एक हार्डकोर गेमर या स्टाइल-लवर – यह फोन आपके लिए एकदम परफेक्ट है.

जल्द आ सकता है इंडिया में!

Vivo की भारत में स्ट्रॉन्गपकड़ को देखते हुए, उम्मीद है कि VivoX200Ultra जल्द ही इंडिया में भी लॉन्च होगा, शायद कुछ एक्सक्लूसिव ऑफर्स के साथ.

यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया Galaxy M56 5G, जानिए क्यों है ये मिड-रेंज में गेम चेंजर

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A56 Review: शानदार AI फीचर्स और कमाल की कैमरा क्वालिटी, जानें कितना दमदार है यह स्मार्टफोन

यह भी पढ़ें: ₹15,000 में कौन सा है बेस्ट मोबाइल? यहां है टॉप 5 लिस्ट!

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >