भारत के स्मार्टफोन बाजार में इस समय दो नये दावेदार आमने-सामने हैं- Vivo V70 Elite और OnePlus 15R. दोनों ही फोन मिड-प्रिमियम सेगमेंट में आते हैं, लेकिन उनकी स्ट्रैटेजी अलग है. Vivo अपने कैमरा और ZEISS पार्टनरशिप पर जोर देता है, जबकि OnePlus अपनी परफॉर्मेंस और आक्रामक प्राइसिंग को हथियार बनाता है. सवाल यही है- आपके लिए कैमरा ज्यादा मायने रखता है या परफॉर्मेंस?
कीमत और वैल्यू का खेल
OnePlus 15R की शुरुआती कीमत ₹47,999 है, जिसमें आपको सीधे 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिल जाता है. वहीं Vivo V70 Elite ₹51,999 से शुरू होता है, लेकिन इसमें सिर्फ 8GB RAM मिलती है. अगर आप 12GB RAM चाहते हैं तो कीमत ₹56,999 तक पहुंच जाती है. साफ है कि OnePlus ज्यादा आक्रामक प्राइसिंग के साथ बेहतर वैल्यू ऑफर करता है.
परफॉर्मेंस में स्पीड का बादशाह कौन
OnePlus 15R में नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है, जो 3nm प्रॉसेस पर बना है. इसका AnTuTu स्कोर करीब 2.95 मिलियन तक जाता है, यानी गेमिंग और मल्टीटास्किंग में यह असली फ्लैगशिप जैसा अनुभव देता है.
Vivo V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 है, जो 4nm प्रॉसेस पर आधारित है. इसका स्कोर 1.81 मिलियन के आसपास है. यह तेज है, लेकिन OnePlus जितना दमदार नहीं. अगर आपके लिए रॉ स्पीड और गेमिंग सबसे अहम है, तो OnePlus15R बेस्ट चॉइसहै.
कैमरा है Vivo का असली हथियार
Vivo V70 Elite का कैमरा सेटअप इसे खास बनाता है. इसमें 50MP मेन सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है. ZEISS ट्यूनिंग के साथ पोर्ट्रेट और कलर साइंस शानदार निकलती है. फ्रंट में भी 50MP कैमरा है, जो सेल्फीलवर्स को खुश करेगा.
OnePlus 15R का कैमरा सेटअप सिंपल है- 50MP मेन और 8MP अल्ट्रा-वाइड. फ्रंट में 32MP कैमरा है. रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए यह ठीक है, लेकिन Vivo जितना वर्सटाइल नहीं. अगर कैमरा आपकी प्राथमिकता है, तो Vivo V70 Elite ही सही चुनाव है.
बैटरी और डिस्प्ले की बात
OnePlus 15R में 7,400mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है. चार्जिंग 80W है.VivoV70Elite में 6,500mAh बैटरी है, लेकिन 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है.
डिस्प्ले की बात करें, तो OnePlus15R का 6.83-इंच AMOLED पैनल 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद है. Vivo का 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले 120Hz पर चलता है और ज्यादा कॉम्पैक्ट और हल्का है. यानी OnePlus बड़ा और स्मूदस्क्रीन देता है, जबकि Vivo हैंडलिंग में ज्यादा आरामदायक है.
फैसला आपका
अगर आप परफॉर्मेंस और वैल्यू फॉर मनी चाहते हैं, तो OnePlus 15R आपके लिए परफेक्ट है. अगर आप कैमरा क्वाॅलिटी और ऑप्टिकल जूम को प्राथमिकता देते हैं, तो Vivo V70 Elite ज्यादा बेहतर साबित होगा. दोनों ही फोन दमदार हैं, लेकिन आपकी जरूरत तय करेगी कि कौन सा आपके लिए सही है.
यह भी पढ़ें: Vivo V70 Series लॉन्च: मिलेगी 6500mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा
