अगर आप 20,000 रुपये से कम बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया Vivo T5 Lite 44W लॉन्च कर दिया है. यह फोन पिछले साल आए Vivo T4 Lite का अपग्रेडेड मॉडल है. नए मॉडल में पहले के मुकाबले 6500mAh की बड़ी बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग दी गई है. इसके अलावा फोन में 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स.
भारत में Vivo T5 Lite 44W की कीमत
Vivo T5 Lite 44W को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत-
- 4GB + 128GB – 19,999 रुपये
- 6GB + 128GB – 21,999 रुपये
- 6GB + 256GB – 24,999 रुपये
कब शुरू होगी सेल?
वीवो के नये मॉडल की बिक्री 22 जुलाई से Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी. लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा, जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत 18,499 रुपये रह जाएगी. यह स्मार्टफोन Twilight Shadow और Wave Blue दो कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है.
डिजाइन, डिस्प्ले और ड्यूरेबिलिटी
Vivo T5 Lite 44W का डिजाइन कंपनी की प्रीमियम V70 सीरीज जैसा रखा गया है. इसमें फ्लैट एज और स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिससे फोन का लुक काफी प्रीमियम लगता है. डिस्प्ले की बात करें, तो फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इससे स्क्रॉलिंग स्मूद रहती है और धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है. मॉडल की ड्यूरेबिलिटी भी अच्छी है. इसमें IP65 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रखती है. इसके अलावा इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन, Wet Hand Touch फीचर और कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे गीले हाथों से भी फोन आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
50MP कैमरा मिलेगा
फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक VGA सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. यह कैमरा रोजमर्रा की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देता है.
मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए, Vivo T5 Lite 44W में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. यह प्रोसेसर रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है. फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है. कंपनी ने इसमें 2 साल के Android अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.
6500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग
Vivo T5 Lite 44W की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 23 घंटे से ज्यादा YouTube वीडियो चलाने में कैपेबल है. फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो जाती है. कंपनी के अनुसार, बैटरी 1600 चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी 80% क्षमता बनाए रख सकती है, यानी लगभग 5 साल तक अच्छी बैटरी हेल्थ मिलने का दावा किया गया है.
ये भी पढ़ें: ₹20999 में आया Realme का नया फोन, 8000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
