Vivo T5 5G जल्द होगा लॉन्च, 50 हजार से कम कीमत में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले और Ultra-Slim डिजाइन

Vivo जल्द भारत में T5 5G लॉन्च करने वाला है. फोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 7.99mm का Ultra-Slim डिजाइन और GenAI-ready NPU मिलेगा. इसकी कीमत 50 हजार रुपये से कम रहने वाली है.

Vivo जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5 5G लॉन्च करने वाला है. यह फोन कंपनी की T-Series का हिस्सा होगा. फिलहाल Vivo के पोर्टफोलियो में Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5x 5G और Vivo T5 Pro 5G जैसे तीन स्मार्टफोन मौजूद हैं. अब कंपनी इसमें Vivo T5 5G को भी जोड़ने जा रही है. हालांकि, Vivo ने अभी फोन की लॉन्च डेट नहीं बताई है. लेकिन फोन के कुछ फीचर्स को लेकर टीज करना शुरू कर दिया है. 

Flipkart पर आया Vivo T5 5G का पेज

Flipkart पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज लाइव हो गया है. इससे साफ हो गया है कि भारत में लॉन्च के बाद फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदा जा सकेगा. लैंडिंग पेज पर फोन के सॉफ्टवेयर से जुड़ी डिटेल भी सामने आई है. Vivo T5 5G OriginOS पर चलेगा. कंपनी फिलहाल OriginOS 6 को अपने लेटेस्ट OS वर्जन के तौर पर ऑफर कर रही है.

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 खरीदने लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, ₹12,000 तक बढ़े दाम; देखें नई कीमत

डिस्प्ले और डिजाइन में भी खास होगा Vivo T5 5G

Vivo T5 5G में GenAI-ready NPU दिया जाएगा. इससे फोन की AI परफॉर्मेंस पहले के मुकाबले तेज होने की उम्मीद है. कंपनी ने भी इसकी फास्ट AI परफॉर्मेंस को लेकर टीज किया है.

डिस्प्ले भी इस फोन की खासियतों में शामिल होगा. Vivo का दावा है कि T5 5G को 34,999 रुपये से 49,999 रुपये वाले प्राइस सेगमेंट में सबसे पतले 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा. इससे साफ संकेत मिलता है कि भारत में इसकी कीमत 50,000 रुपये से कम रह सकती है. फोन में 7.99mm का 'ultra-slim' फ्रेम भी मिलेगा.

फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की पूरी डिटेल्स शेयर नहीं की हैं.

T5 Pro 5G की कीमत हुई अपडेट

कंपनी ने हाल ही में भारत में T5 Pro 5G की कीमतों में भी बड़ा इजाफा किया है. फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत अब 41,999 रुपये हो गई है. यानी इसमें सीधे 6,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. लॉन्च के समय यही मॉडल 29,999 रुपये में आया था.

वहीं, 8GB + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत में 7,000 रुपये का इजाफा हुआ है. इसके बाद इसकी कीमत 46,999 रुपये पहुंच गई है. हालांकि, सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बढ़ोतरी टॉप-एंड 12GB + 256GB मॉडल में देखने को मिली है. अब इसकी कीमत 69,999 रुपये हो गई है, जो इसे सीधे मिड-फ्लैगशिप सेगमेंट में पहुंचा देती है.

ये भी पढ़ें: 7,900mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 प्रॉसेसर वाला POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, कीमत ₹20,999 से शुरू


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >