Viral Video: भाई किस्मत हो तो ऐसी! शिकार के ताक में बैठा था मगरमच्छ लेकिन मौत के मुंह से यूं बच निकला जेब्रा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो एक जेब्रा तालाब से मौत के मुंह से बचकर निकल जाता है. पानी में मौत के मुंह से बचकर निकलने का मतलब मगरमच्छ के मुंह से बचकर निकलना है. आइए देखते हैं इस वीडियो को.

Viral Video: यह तो खैर जंगल में जीने वाले जंगली जानवरों की जिंदगी की रीत है कि अगर खुद को जिंदा रखना है तो दूसरे जानवरों का शिकार करना ही पड़ेगा. मगरमच्छ को पानी का सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है. अगर इसके जबड़े में कोई आ गया तो उसका बचना नामुमकिन है. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने साबित कर दिया कि अगर हिम्मत और किस्मत साथ हो तो कुछ भी संभव हो.

इस हैरान कर देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जेब्रा तालाब से मौत के मुंह से बचकर निकल जाता है. पानी में मौत के मुंह से बचकर निकलने का मतलब मगरमच्छ के मुंह से बचकर निकलना है. ऐसे में जेब्रा की किस्मत को बलवान माना जाएगा. आइए देखते हैं इस वीडियो को.

जेब्रा की किस्मत ने बचाई जान

वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एक जेब्रा नदी से बाहर निकलता है ठीक उसी वक्त एक मगरमच्छ उस पर हमला करने के लिए मुंह खोलकर पीछे से झपटता है. लेकिन सौभाग्य से जेब्रा समय रहते अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकलता है. यह रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @AMAZlNGNATURE नामक अकाउंट द्वारा पोस्ट किया गया है. अब तक इस क्लिप को 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 27 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए कमेंट्स 

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जेब्रा की इस किस्मत की भी तारीफ की है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “जेब्रा तो किस्मत से पहलवान निकला.” दूसरे ने लिखा, “इस जेब्रा ने तो सीधे मौत को मात दे दी.” तीसरे ने लिखा ” जेब्रा का इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि वो कितना लकी है.”

Viral Video: बच्ची ने जैसे खोला दरवाजा बाहर फन फैलाए बैठा था कोबरा, फिर जो हुआ रोंगटे खड़े कर देगा, देखिए वायरल वीडियो

Viral Video: ब्लैक पैंथर और जैगुआर के बीच दिखा जबरदस्त टकराव, अंत में जो हुआ वो सोचा भी ना होगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >